Saturday, March 7, 2026
HomeRaj Chakar Newsसांसद बृजमोहन अग्रवाल को नई जिम्मेदारी, बने FCI छत्तीसगढ़ परामर्शदात्री समिति के...

सांसद बृजमोहन अग्रवाल को नई जिम्मेदारी, बने FCI छत्तीसगढ़ परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष

रायपुर। रायपुर से लोकसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भारतीय खाद्य निगम (FCI) की छत्तीसगढ़ राज्य परामर्शदात्री समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के तहत की गई है। यह दायित्व तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

अग्रवाल ने इस दायित्व के लिए भारत सरकार, उपभोक्ता मामले मंत्रालय और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा:”यह नियुक्ति मेरे लिए गर्व और उत्तरदायित्व दोनों का विषय है। मैं छत्तीसगढ़ के किसानों, उपभोक्ताओं और खाद्य वितरण व्यवस्था को और अधिक सशक्त, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास करूंगा। FCI जैसे महत्वपूर्ण निकाय के परामर्शदात्री समिति का नेतृत्व करना मेरे लिए जनसेवा का एक और माध्यम है।”

पूर्व में छत्तीसगढ़ सरकार में शिक्षा, कृषि, सिंचाई, नगरीय प्रशासन, पर्यटन, संस्कृति जैसे प्रमुख मंत्रालयों का सफलतापूर्वक संचालन कर चुके अग्रवाल प्रशासनिक दक्षता और जमीनी अनुभव के साथ इस नई जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हैं।

यह नियुक्ति न केवल बृजमोहन अग्रवाल की कार्यक्षमता और विश्वसनीयता का प्रमाण है, बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भी गौरवपूर्ण है। इससे राज्य के खाद्य आपूर्ति और वितरण से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से उठाने और समाधान दिलाने में सहायता मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular