Friday, April 24, 2026
HomeRaipur policeलाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाला चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर शैलेष...

लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाला चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर शैलेष अमृत भोईर गिरफ्तार

रायपुर। लाखों रुपये की चिटफंड धोखाधड़ी के मामले में वर्षों से फरार चल रहा साईं प्रसाद प्रॉपर्टीज लिमिटेड का डायरेक्टर शैलेष अमृत भोईर को रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर की संयुक्त टीम ने पुणे, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वर्ष 2019 से फरार चल रहा था।

इस कार्रवाई को पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर अंजाम दिया गया। अधिकारियों ने चिटफंड मामलों में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए थे।

मामले का विवरण:

थाना न्यू राजेन्द्र नगर में दर्ज अपराध क्रमांक 262/2019, धारा 420, 34 भादवि., तथा छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 एवं प्राइज चिट्स एंड मनी सर्कुलेशन स्कीम (पाबंदी) अधिनियम के तहत यह मामला दर्ज है।
आरोप है कि साईं प्रसाद प्रॉपर्टीज लिमिटेड के डायरेक्टर्स बाला साहब भापकर, वंदना भापकर, शशांक भापकर और शैलेष अमृत भोईर ने रायपुर स्थित अशोका मिलेनियम कार्यालय से लोक लुभावनी योजनाओं के जरिये निवेशकों को साढ़े छह वर्षों में रकम दोगुनी करने का प्रलोभन देकर बड़ी संख्या में लोगों से लाखों रुपये की ठगी की थी।

पूर्व में इस मामले में अन्य तीन डायरेक्टर्स की गिरफ्तारी हो चुकी है। शैलेष भोईर घटना के बाद से फरार था। एंटी क्राइम यूनिट लगातार तकनीकी विश्लेषण व अन्य माध्यमों से उसकी तलाश में जुटी थी। हाल ही में आरोपी की पुणे (महाराष्ट्र) में मौजूदगी की जानकारी मिलने पर टीम को वहां रवाना किया गया।

गिरफ्तारी टीम की कार्यवाही:

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर. पोर्ते, एएसपी क्राइम संदीप मित्तल, डीएसपी क्राइम संजय सिंह के मार्गदर्शन में निरीक्षक नरेश पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर पुणे भेजी गई। वहाँ कैम्प कर सटीक सूचना के आधार पर आरोपी शैलेष अमृत भोईर को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

  • नाम: शैलेष अमृत भोईर

  • उम्र: 34 वर्ष

  • निवासी: भोईर आली, केशव नगर, नानाई कृपा, चिंचवाड़, जिला पुणे, महाराष्ट्र

गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:

  • एंटी क्राइम यूनिट: प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, प्र.आर. घनश्याम साहू, चिंतामणी साहू, महेन्द्र राजपूत, रविकांत पाण्डेय, आर. राजकुमार देवांगन, विक्रम वर्मा, राजेन्द्र तिवारी, नितेश राजपूत, अभिषेक सिंह तोमर

  • थाना न्यू राजेन्द्र नगर: उपनिरीक्षक डी.डी. मानिकपुरी, सउनि. राजेन्द्र गौतम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular