Sunday, April 5, 2026
Homeलखीमपुर असमबड़ी खबर : असम बाढ़ कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने लिया ज़मीनी...

बड़ी खबर : असम बाढ़ कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने लिया ज़मीनी हालात का जायज़ा, सरकार पर साधा निशाना

रायपुरलखीमपुर असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के असम प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार को घेरते हुए कहा कि “डबल इंजन सरकार केवल भ्रष्टाचार में लगी हुई है, बाढ़ पीड़ितों के लिए कोई ठोस राहत नहीं दी जा रही।

विकास उपाध्याय ने असम के लखीमपुर जिले के नाओबोईचा विधानसभा के आमटोला गांव का दौरा किया, जहां सैकड़ों लोग बाढ़ के कारण बेघर हो चुके हैं। उन्होंने मौके पर जाकर पीड़ितों की हालत देखी और कहा कि लोग अपने परिवार और पालतू पशुओं को साथ लेकर सड़कों पर तंबू में रहने को मजबूर हैं, स्कूल और अस्पताल भी प्रभावित हो चुके हैं और भोजन जैसी बुनियादी जरूरतें तक पूरी नहीं हो पा रहीं।

भाजपा पर तीखा हमला

उपाध्याय ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में असम के लिए 400 करोड़ रुपए का बाढ़ राहत पैकेज दिया गया था, जिससे बाढ़ से निपटने की ठोस व्यवस्था की गई थी, लेकिन भाजपा सरकार ने उस व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा:”भाजपा की आठ साल की सरकार में असम की जनता के साथ धोखा हुआ है। मुख्यमंत्री सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। जनता का विश्वास तोड़ा गया है।”

कांग्रेस की सेवा और राहत कार्य

विकास उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी लगातार राहत कार्य में जुटी है। प्रभावित गांवों में राशन, दवाइयां और चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और पार्टी की ओर से हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

उन्होंने यह भी ऐलान किया कि वे खुद लगातार तीन दिन तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहकर हालात की समीक्षा करेंगे और रिपोर्ट कांग्रेस नेतृत्व को सौंपेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular