आज गुरुवार, 5 जून 2025 को गंगा दशहरा का शुभ पर्व है और पंचांग के अनुसार दशमी तिथि पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे कुछ राशि वालों के लिए यह दिन बेहद खास साबित हो सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार आज वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ और शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।
मेष राशि
आज कोई भी वादा सोच-समझकर करें। कार्यक्षेत्र में सम्मान और पुरस्कार मिल सकता है। इनकम बढ़ने के संकेत हैं लेकिन जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। यात्रा में सामान की सुरक्षा जरूरी।
शुभ रंग: लाल
वृषभ राशि
दिन खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी बदलने का प्रस्ताव आ सकता है। पिता से सलाह फायदेमंद साबित होगी। नया घर खरीदने के योग हैं। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें।
शुभ रंग: पीला
मिथुन राशि
सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। संयम रखें और अनुभवी लोगों से सलाह लें। घूमने की इच्छा पूरी हो सकती है लेकिन शत्रुओं से सावधान रहें। मित्रों से सोच-समझकर संवाद करें।
शुभ रंग: हरा
कर्क राशि
कानूनी मामलों में सतर्क रहें। निवेश सोच-समझकर करें। लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर सहमति मिल सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
सिंह राशि
इनकम में वृद्धि होगी। लोन पास हो सकता है। भाई-बहनों से मदद मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए शुभ दिन। कोई रुका हुआ लेन-देन सुलझेगा।
शुभ रंग: सफेद
कन्या राशि
नौकरीपेशा लोगों को सतर्क रहना होगा। नई नौकरी मिलने की संभावना है। विरोधियों से बचें और रिश्तों में मधुरता बनाए रखें। निवेश सोच-समझकर करें।
शुभ रंग: हरा
तुला राशि
सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। पुरानी समस्या लौट सकती है। पानी वाली जगहों पर सावधानी जरूरी है। उधार से बचें और राजनीति से जुड़े लोग सोच-समझकर फैसले लें।
शुभ रंग: पीला
वृश्चिक राशि
लेन-देन में धोखा मिल सकता है, सतर्क रहें। मेहनत से सफलता मिलेगी। कोई पुराना धन वापस मिल सकता है। विरोधियों से सावधान रहना जरूरी है।
शुभ रंग: हरा
धनु राशि
बिजनेस में उन्नति होगी। धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे। संतान के लिए अच्छा दिन है। पिताजी की सलाह उपयोगी साबित होगी।
शुभ रंग: नारंगी
मकर राशि
वाणी पर संयम रखें। किसी पारिवारिक सदस्य से निराशा मिल सकती है। घर का रिनोवेशन शुरू हो सकता है। किसी अजनबी पर भरोसा न करें।
शुभ रंग: सफेद
कुंभ राशि
मौज-मस्ती और खुशखबरियों से भरा दिन। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके काम पूरे होंगे। थोड़ी लापरवाही से बचें।
शुभ रंग: लाल
मीन राशि
काम को लेकर मानसिक उलझन रहेगी। समझदारी से बात करें। कार्यस्थल पर मित्र ही शत्रु बन सकते हैं। पुराना प्रेम लौट सकता है। सेहत को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग: गुलाबी
