Thursday, May 21, 2026
Homeदेशभारत में टेस्ला की धमाकेदार एंट्री : मुंबई में खुला पहला एक्सपीरियंस...

भारत में टेस्ला की धमाकेदार एंट्री : मुंबई में खुला पहला एक्सपीरियंस सेंटर

दुनिया की अग्रणी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला ने आखिरकार भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित एंट्री कर ली है। कंपनी ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित मेक्सिटी बिल्डिंग में अपने पहले शोरूम, जिसे “एक्सपीरियंस सेंटर” का नाम दिया गया है, का भव्य उद्घाटन किया। यह 4,000 वर्ग फुट में फैला हुआ टेस्ला का पहला आधिकारिक शोकेसिंग स्पेस है।

टेस्ला की भारत यात्रा: पीएम मोदी और मस्क की मुलाकात के बाद मिली रफ्तार

भारत में टेस्ला के प्रवेश को लेकर काफी समय से चर्चाएं थीं, लेकिन आयात शुल्क और विनिर्माण नीतियों पर मतभेदों के कारण यह प्रक्रिया टलती रही। फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की मुलाकात के बाद चीज़ें तेजी से आगे बढ़ीं। उसी के परिणामस्वरूप, मुंबई और जल्द ही दिल्ली में शोरूम स्थापित करने की योजना अमल में लाई जा रही है।

मुंबई शोरूम: प्रीमियम टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन केंद्र

टेस्ला का यह एक्सपीरियंस सेंटर ग्राहकों को ब्रांड के प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहनों और अत्याधुनिक तकनीकों का अनुभव कराने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यहां मॉडल Y और मॉडल 3 जैसे प्रमुख वाहन प्रदर्शित किए जाएंगे, जिन्हें शंघाई फैक्ट्री से आयात किया गया है। हालांकि शुरुआती चरण में टेस्ट ड्राइव और डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

  • लोकेशन: मेकर मैक्सिटी, BKC, मुंबई

  • लीज अवधि: 5 साल

  • मासिक किराया: ₹35 लाख (देश में सबसे ऊंचे किरायों में से एक)

मॉडल Y की कीमत और इंपोर्ट डिटेल्स

भारत में पहला लाया गया वाहन है मॉडल Y रियर-व्हील ड्राइव SUV, जिसकी कीमत लगभग ₹48 लाख से शुरू होने की उम्मीद है। इसमें 70% आयात शुल्क जुड़ने के बाद इसकी कीमत करीब ₹56,000 डॉलर (₹47 लाख से अधिक) तक पहुंच सकती है।

टेस्ला का भारत में अगला कदम

  • अगला शोरूम दिल्ली के एयरोसिटी में जल्द

  • पुणे में इंजीनियरिंग हब

  • कुर्ला वेस्ट, मुंबई में सर्विस सेंटर

  • बेंगलुरु में रजिस्टर्ड ऑफिस

  • डेटा, ऑटोपायलट और बिक्री के लिए भर्तियां चालू

हालांकि, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने स्पष्ट किया है कि टेस्ला की भारत में फिलहाल स्थानीय उत्पादन की कोई योजना नहीं है। कंपनी का फोकस शोरूम संचालन और आयातित वाहन बिक्री पर केंद्रित है।

भारत में टेस्ला का भविष्य

भारत, जो अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बन चुका है, टेस्ला के लिए एक विशाल अवसर लेकर आया है। जैसे-जैसे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है, टेस्ला की एंट्री उपभोक्ताओं के लिए एक क्रांतिकारी विकल्प बन सकती है।

विशेषज्ञों का मानना है: टेस्ला की भारत में मौजूदगी न केवल तकनीक और प्रीमियम EV सेगमेंट को मजबूत करेगी, बल्कि भारतीय EV इकोसिस्टम को भी नई दिशा देगी।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular