रायपुर। राज्य के महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णयों को लेकर आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक की शुरुआत हो गई है। यह बैठक मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित की गई है।
बैठक में कई अहम प्रस्तावों और विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, कृषि, शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य, और निवेश से संबंधित कई मुद्दों पर फैसले लिए जा सकते हैं। साथ ही राज्य के मानसून सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर भी सहमति बनने की उम्मीद है।
प्रदेश की जनता की दृष्टि इस बैठक पर टिकी हुई है क्योंकि यह बैठक आने वाले महीनों की नीति दिशा तय कर सकती है।
