Sunday, April 5, 2026
Homeरायपुररेकी डिवाइन हीलिंग फाउंडेशन द्वारा सावन उत्सव का भव्य आयोजन, महिलाओं ने...

रेकी डिवाइन हीलिंग फाउंडेशन द्वारा सावन उत्सव का भव्य आयोजन, महिलाओं ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

रायपुर। रेकी डिवाइन हीलिंग फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन उत्सव समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया गया। यह कार्यक्रम रायपुरा चौक स्थित होटल लव कुश इंटरनेशनल में आयोजित हुआ, जिसमें शहर की कई महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए खुशबू शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में संगीत, गेम्स और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ हर गतिविधि में सहभागिता निभाई और माहौल को उल्लासमय बना दिया।

इस अवसर पर संस्था से शिउली लहरी, रश्मि बंछोर, सरोजिनी दुबे, अचला शर्मा, ममता भरेल, प्रभा वर्मा, चंद्रप्रभा वर्मा, खुशबू शर्मा, ऐश्वर्या, वंदना लियो, अहिल्यवर्मा और मीनू कात्याल प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन निमिशा सोनी द्वारा किया गया।

गीत-संगीत से सजे इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के पारंपरिक व आधुनिक खेलों का आयोजन किया गया। मोनिका सिकदार, राखी बंछोर और ऐश्वर्या सिकदार ने इन खेलों में जीत दर्ज की। वहीं, भावना छाबड़ा को ‘सावन क्वीन’ के खिताब से नवाजा गया।

खुशबू शर्मा ने आगे बताया कि रेकी डिवाइन हीलिंग फाउंडेशन आने वाले समय में भी सामाजिक कार्यों के साथ-साथ महिलाओं के लिए प्रेरणादायक और सशक्तिकरण से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular