रायपुर। अगस्त का पहला सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टिकोण से कई राशियों के लिए शुभ और लाभदायक रहने वाला है। इस दौरान चंद्रमा के धनु राशि में गोचर और गुरु के साथ समसप्तक योग के साथ चंद्राधि योग व वसुमान योग का निर्माण होगा, जो विशेष रूप से मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों को करियर, कारोबार और पारिवारिक जीवन में विशेष लाभ दिला सकता है। वहीं कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणामों वाला रहेगा।
मेष
इस सप्ताह करियर और व्यवसाय में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। घर-गाड़ी से संबंधित खरीदारी हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृषभ
सप्ताह नई संभावनाओं से भरा रहेगा। व्यापारियों को पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम संबंधों में गर्माहट आएगी और किसी पुराने मित्र से भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है।
मिथुन
इस सप्ताह रियल एस्टेट, मार्केटिंग और कमीशन संबंधी कामों से लाभ होगा। पारिवारिक समर्थन और धार्मिक आयोजनों में भागीदारी मानसिक सुख प्रदान करेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मकता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कर्क
सप्ताह की शुरुआत में तनाव रह सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर सावधानी जरूरी है। सप्ताह के अंत में आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और परिवार व जीवनसाथी का मजबूत साथ मिलेगा।
सिंह
सरकारी और प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। ट्रांसफर या प्रमोशन के योग हैं। धार्मिक रुचि बढ़ेगी, परिवार में खुशहाली आएगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
कन्या
सप्ताह की शुरुआत में कामकाज में संयम रखना जरूरी है। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। सप्ताह के अंत में यात्रा लाभदायक रहेगी। सेहत के प्रति सतर्क रहें और खानपान में संयम बरतें।
तुला
यह सप्ताह सौगातों से भरा हो सकता है। करियर में उन्नति और नौकरी में बदलाव के योग हैं। प्रेम और पारिवारिक जीवन में संतुलन रहेगा। महिलाओं को कामकाज के बीच तालमेल बैठाने में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है।
वृश्चिक
सप्ताह में उतार-चढ़ाव रहेगा। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा से जूझना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में खर्च और समय के सही उपयोग पर ध्यान देना आवश्यक होगा।
धनु
भागदौड़ भरा सप्ताह रहेगा। पारिवारिक चिंताएं और मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। बॉस से रिश्ते संतुलित रखें। महिला मित्रों के सहयोग से कार्य सिद्ध होंगे।
मकर
सप्ताह समस्याओं से छुटकारा देने वाला हो सकता है। व्यापार में लाभ होगा, अविवाहितों का रिश्ता तय हो सकता है। किसी के बहकावे में आकर निर्णय न लें। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं।
कुंभ
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन सुधरेगा। नई योजनाएं लाभदायक रहेंगी। महिलाओं की धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी।
मीन
विरोधियों से सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। खर्च ज्यादा, आमदनी कम रहेगी। प्रेम संबंधों में गंभीरता लाएं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और मानसिक संतुलन बना रहेगा।
