Saturday, March 7, 2026
HomeRaipur policeरायपुर क्राइम : घटना के चंद घंटों में गुढ़ियारी पुलिस और एण्टी...

रायपुर क्राइम : घटना के चंद घंटों में गुढ़ियारी पुलिस और एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की बड़ी सफलता

रायपुर। राजधानी रायपुर में मोटर साइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के कुछ घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी आकाश ढ़ीढ़ी ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने 5 अगस्त 2025 को दोपहर में रामनगर गुढ़ियारी स्थित ओव्हर ब्रिज के नीचे अपनी होंडा साइन मोटर साइकिल (क्रमांक CG 04 MB 6865) खड़ी की थी और पास ही स्थित अपने ऑफिस चला गया था। जब वह कुछ देर बाद लौटा तो देखा कि उसकी मोटर साइकिल गायब है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर साइकिल चोरी कर ली गई थी। मामले में अपराध क्रमांक 362/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने भोजराज ठाकुर उर्फ भोजू नामक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए मोटर साइकिल चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मूल्य लगभग 40,000 रुपये की होंडा साइन मोटर साइकिल जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम: भोजराज ठाकुर उर्फ भोजू
पिता का नाम: सुरेश ठाकुर उर्फ पेतहू
आयु: 25 वर्ष
स्थायी पता: ग्राम टेमरी डीहीपारा, थाना कोमाखान, जिला महासमुंद
वर्तमान पता: मच्छी तालाब, गुढ़ियारी, रायपुर

इस कार्यवाही में निरीक्षक बी.एल. चंद्राकर (थाना प्रभारी गुढ़ियारी), निरीक्षक परेश पाण्डेय (प्रभारी, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट), सउनि. फूलचंद भगत, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, उपेन्द्र कुमार यादव, आर. महिपाल सिंह, विकास शर्मा, और किसलय मिश्रा की अहम भूमिका रही।

पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्यवाही से एक बार फिर साबित हुआ है कि रायपुर पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा और अपराध पर लगाम कसने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular