Saturday, March 7, 2026
HomeRaipur policeहोटल महिंद्रा के पास गली से जुआ खेलते आधा दर्जन जुआरी गिरफ्तार,...

होटल महिंद्रा के पास गली से जुआ खेलते आधा दर्जन जुआरी गिरफ्तार, 31,270 रुपये नकद बरामद

रायपुर। राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में जुआ खेलते हुए छह जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। जुआरियों के कब्जे से ₹31,270 नकद और ताशपत्तियां जब्त की गई हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर होटल महिंद्रा के पास स्थित गली में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए छह लोगों को पकड़ा गया। यह कार्रवाई 08 अगस्त 2025 को देर रात की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 207/25 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

  1. योगेश अग्रवाल, 48 वर्ष, निवासी रामनगर, दिशा कॉलेज के पास, थाना सरस्वती नगर, रायपुर

  2. योगेश साहू, 45 वर्ष, निवासी खम्हारडीह, विधानसभा रोड, थाना खम्हारडीह, रायपुर

  3. परमानंद चमेडिया, 64 वर्ष, निवासी बेगमपेट, जिला हैदराबाद, तेलंगाना

  4. सतीश अग्रवाल, 55 वर्ष, निवासी समता कॉलोनी, थाना आजाद चौक, रायपुर

  5. गोपाल महेश्वरी, 41 वर्ष, निवासी आमासिवनी, थाना विधानसभा, रायपुर

  6. सुनील अग्रवाल, 53 वर्ष, निवासी गोल चौक, डी.डी. नगर, रायपुर

पुलिस कार्रवाई में ये अधिकारी रहे शामिल:

इस कार्यवाही में निरीक्षक भावेश गौतम (थाना प्रभारी गंज), प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडे (एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट), सउनि अतुलेश राय, प्र.आर. प्रमोद वर्ठी, पुष्पराज परिहार, आर. केशव सिन्हा, विक्रम वर्मा, राजेन्द्र तिवारी, बोधेन्द्र मिश्रा, मनोज सिंह, विकास क्षत्रिय, एवं थाना गंज से प्र.आर. प्रदीप राय, राजेश निषाद, अशोक राठौर, दिनेश वर्मा की विशेष भूमिका रही।

पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार शहर में जुआ-सट्टा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रायपुर पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि जुआ, सट्टा या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular