Monday, April 6, 2026
HomeRaipur Newsशेयर ट्रेडिंग के नाम पर 59 लाख की ठगी, रायपुर पुलिस ने...

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 59 लाख की ठगी, रायपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल से आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर। शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय साइबर अपराधी को रायपुर रेंज साइबर थाना की टीम ने पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रताप पात्रा के खिलाफ देशभर के 66 से अधिक थानों और साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज हैं।

59 लाख की ठगी की रिपोर्ट रायपुर में दर्ज

प्रकरण में रायपुर निवासी विकास लाहोटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनसे शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ₹59 लाख की ठगी की गई है। मामला 24 जून 2024 को रेंज साइबर थाना रायपुर में अपराध क्रमांक 04/24, धारा 420, 34 भादवि के तहत दर्ज किया गया था।

तकनीकी विश्लेषण से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशन में साइबर टीम ने तकनीकी साक्ष्य जुटाकर आरोपियों के वॉट्सएप नंबर, बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर ट्रेस किए। जांच में सामने आया कि आरोपी प्रताप पात्रा ने बार-बार पता बदलकर फर्जी कंपनियों के नाम पर विभिन्न बैंकों में खाते खोले और अपने साथियों के साथ मिलकर इन खातों में ठगी की रकम डलवाई।

देशभर में 66 से अधिक मामलों में नाम दर्ज

साइबर टीम की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी द्वारा उपयोग किए गए बैंक खातों में अलग-अलग राज्यों के 66 से अधिक साइबर अपराध प्रकरण दर्ज हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि आरोपी एक संगठित साइबर गिरोह का हिस्सा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

  • नाम: प्रताप पात्रा

  • पिता का नाम: धनंजय पात्रा

  • आयु: 33 वर्ष

  • स्थायी पता: 29/03 प्रोसांता राय रोड, पूर्बा बरीसा, थाना हरिदेवपुर, दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बंगाल

  • वर्तमान पता: 69 टी/8, बख्तियार रोड, नवीना सिनेमा हॉल, कोलकाता, पश्चिम बंगाल

न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

रायपुर साइबर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस अब अन्य आरोपियों और नेटवर्क की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular