Saturday, March 7, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ की सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में 15 अगस्त को तिरंगा...

छत्तीसगढ़ की सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में 15 अगस्त को तिरंगा फहराना अनिवार्य : वक्फ बोर्ड

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक अहम निर्णय लेते हुए राज्य की सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में तिरंगा फहराना अनिवार्य कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया कि इस संबंध में सभी मुतवल्लियों को निर्देशात्मक पत्र जारी किया गया है।

बोर्ड द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि इस वर्ष 15 अगस्त 2025 को हमारा 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों के मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। देशभक्ति, आपसी एकता और भाईचारे की भावना को प्रकट करते हुए इस अवसर की गरिमा बनाए रखी जाए।

“तिरंगा हर धर्म से ऊपर” – डॉ. सलीम राज

पीटीआई वीडियो से बातचीत में वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा तिरंगा हमारे मान और अभिमान का प्रतीक है। कुछ मस्जिदों और मदरसों में ध्वजारोहण नहीं होता, इसलिए यह स्पष्ट निर्देश जारी करना आवश्यक हो गया था।

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान हर धर्म से ऊपर है और इसे फहराने पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

कट्टरपंथ बनाम देशप्रेम की सोच का ज़िक्र

डॉ. राज ने सख्त लहजे में कहा जो तिरंगा और देश से प्यार नहीं करता, उसे भारत माता की धरती पर रहने का अधिकार नहीं है। इससे यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि कौन वतन से प्यार करता है और कौन कट्टरपंथी सोच रखता है।

उन्होंने यह भी कहा कि ध्वजारोहण समारोह इमाम, मुतवल्ली या मस्जिद समिति के सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित किया जाए।

राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश

वक्फ बोर्ड के इस फैसले को समाज में राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह पहल न सिर्फ धार्मिक संस्थानों की भागीदारी को बढ़ावा देगी, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular