थाना खमतराई क्षेत्रान्तर्गत स्थित ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा में ट्रक में रखे टूल्स सामान की चोरी की घटना को दिया था अंजाम।
आरोपी के कब्जे से चोरी टूल्स के सामान दो जैक, एक रॉड, विल पाना अन्य सामान किमती 8,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो क्रमांक CG04 LK 7275 कीमती 85,000 को किया गया जप्त।
थाना खमतराई में आरोपियों के विरूद्ध अपराध कमांक 113/2026 धारा-305 (बी) बीएनएस की गई है दर्ज
पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत थाना प्रभारियों द्वारा चोरी, नकबजनी जैसे अपराधों की रोकथाम के लिए निर्देशित करने पर घटना स्थल का निरीक्षण कर अज्ञात आरोपियों की पता साजी कर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
विवरण-दिनांक 19.02.2026 को प्रार्थी आनंद कुमार सहाय निवासी कंचन गंगा अपार्टमेंट कबीर नगर रायपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उनका ट्रक क्रमांक सीजी 04 एचव्ही 3497 को दिनांक 18.02. 2026 को रात्रि 09.00 बजे उनके ड्राइवर मिथलेश राय द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा में खड़ी कर अपने घर चला गया था, दिनांक 19.02.26 को सुबह करीबन 06.00 बजे वापस ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक में आकर देखा तो ट्रक में रखे टूल्स सामान एवं गैस चूल्हा कीमती 8,000 रू. को अज्ञात चोर चोरी करने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना दौरान आरोपी एवं माल-मशरूका पतासाजी हेतु मुखबीर लगया गया था, कि मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक आटो कमांक सीजी 04 एल के 7275 में 02 व्यक्ति टूल्स का समान बेचने के फिराक में है कि सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर घेराबंदी कर आटों को रोकने का प्रयास किया जिसपर आटो चालक आटो छोड़कर भाग गया, पिछे में बैठे व्यक्ति मिला जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम नौसाद पिता अब्दुल जब्बार मुसलमान उम्र-34 वर्ष निवासी गाजी नगर बीरगांव रायपुर का होना बताये आटो की तलाशी लेने पर आटो में टूल्स समान व गैस चूल्हा मिला, जिसके संबंध में पूछताछ करने पर संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर कड़ाई से पूछताछ करने पर दिनांक 18.02.2026 को मध्य रात्रि में ट्रांसपोर्ट नगर से ट्रक कमांक सीजी 04 एचव्ही 3497 से अपने साथी परवेज आलम के साथ मिलकर चोरी करना बताये, बाद आरोपी के कब्जे से चोरी गये मशरूका टूल्स के सामान दो जैक, एक रॉड, विल पाना एवं गैस चूल्हा को वजाप्ता कर प्रकरण में चोरी के समान को बेचने में उपयोग किये गये आटो कमांक सीजी 04 एल के 7275 को कीमती 85000 रू को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध साक्ष्य पाये जाने से प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी परवेज आलम फरार है, जिसका पता तलाश जारी है।
नाम गिरफ्तार आरोपी- नौसाद पिता अब्दुल जब्बार गुसलमान उम्र 34 वर्ष निवासी गाजी नगर बीरगांव रायपुर
