कॉम्बिंग गश्त कर लम्बे समय से चल रहे फरार वारंटियों को वारंट तामिल कर भेजा गया जेल
DCP Northzone के निर्देशानुसार में थाना खमरताई, गुढ़ियारी, उरला, पण्डरी एवं खम्हारडीह में वारंटियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
अभियान चलाकर 58 वारंटियों को भेजा गया जेल
रायपुर
पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णीमा लामा के नेतृत्व में दिनांक 20.02.2026 को नॉर्थ जोन रायपुर के थाना खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पण्डरी तथा खम्हारडीह क्षेत्रांे में लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटियों की तामीली हेतु सघन विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की गई।
थानावार की गई कार्यवाही –
थाना खमतराई – स्थायी वारंट – 16, गिरफ्तारी वारंट – 09
थाना उरला – स्थायी वारंट – 02, गिरफ्तारी वारंट – 09
थाना गुढ़ियारी – स्थायी वारंट – 03, गिरफ्तारी वारंट – 03
थाना पण्डरी – स्थायी वारंट – 01, गिरफ्तारी वारंट – 04
थाना खम्हारडीह – स्थायी वारंट – 01, गिरफ्तारी वारंट – 08
अभियान का सारांश –
तामील स्थायी वारंट – 24
तामील गिरफ्तारी वारंट – 34
कुल कार्यवाही – 58
अभियान कार्यवाही के दौरान चोरी, लूट, मारपीट, नारकोटिक्स एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट एवं अन्य प्रकरणों में लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटियों की पतासाजी कर उन्हें वारंट तामिल कर जेल भेजा गया है।
