Saturday, March 14, 2026
HomeRaipur Newsअपराधियों पर मंदिर हसौद पुलिस की बड़ी कार्यवाही

अपराधियों पर मंदिर हसौद पुलिस की बड़ी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशानुसार जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक झा एवं उप पुलिस अधीक्षक माना श्री लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद निरीक्षक आशीष यादव के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस द्वारा सक्रिय गुंडा-बदमाशों, असामाजिक तत्वों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

अभियान के दौरान थाना मंदिर हसौद पुलिस द्वारा क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए कुल 10 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। जिनमें योगेश जोशी, धनेश्वर निषाद, शत्रुघ्न धृतलहरे, रवि यादव, सुरेश धीवर, रोशन धीवर, झुमुक वर्मा, लक्ष्मी नारायण वर्मा, वेद प्रकाश धीवर तथा बेसन मानिकपुरी शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका को देखते हुए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही

थाना मंदिर हसौद क्षेत्र के ग्राम छतौना स्थित सतनामी पारा में हाथ में चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहे आरोपी लोकेश बंजारे (उम्र 19 वर्ष) निवासी ग्राम छतौना को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 131/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।

आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही

इसी प्रकार अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना मंदिर हसौद क्षेत्र के छतौना चौक के पास से आरोपी मदन लाल बांधे (उम्र 56 वर्ष) निवासी ग्राम छतौना को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 132/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

कुल कार्यवाही
विशेष अभियान के तहत थाना मंदिर हसौद पुलिस द्वारा

व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही
आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही

पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular