Saturday, March 14, 2026
HomeRaipur Newsएक्टिचोरी के प्रकरण में 01 आरोपी कुंदन कुमार राय गिरफ्‌तार जोकि मूलतः...

एक्टिचोरी के प्रकरण में 01 आरोपी कुंदन कुमार राय गिरफ्‌तार जोकि मूलतः (झारखण्ड) का है निवासी आरोपी को चंद घंटे में किया गया गिरफ्तार

थाना खमतराई क्षेत्रान्तर्गत स्थित ट्रांसपोर्ट नगर शराब दुकान से चोरी की घटना को दिया था अंजाम।

आरोपी के कब्जे से एक्टिवा क्रमांक सीजी 12 एन 4657 को किया गया जप्त।

थाना खमतराई में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 167/2026 धारा-303 (2) बीएनएस की गई है दर्ज।

पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत थाना प्रभारियों द्वारा चोरी, नकबजनी जैसे अपराधों की रोकथाम के लिए निर्देशित करने पर घटना स्थल का निरीक्षण कर अज्ञात आरोपियों की पता साजी कर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
विवरण- दिनांक 13.03.2026 को प्रार्थी धीरेन्द्र कुमार साहू रात्रि 09.00 बजे ट्रान्सपोर्ट नगर रावांभाठा देशी शराब दुकान शराब लेने आया, प्रार्थी द्वारा शराब दुकान के बाहर पार्किंग में होण्डा एक्टिवा कमांक सीजी 12 एन 4657 को खड़ा किया था, बाद प्रार्थी 15 मिनट में वापस आकर देखा तो उनकी होण्डा एक्टिवा खड़ी किये गये स्थान पर नहीं था आस-पास तलाश किया नही मिलने से प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना खमतराई में अपराध कमांक 167/2026 धारा-303(2) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
चोरी गई मशरूका की पतासाजी हेतु टीम द्वारा चोरी के घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन किया जिसमें संदिग्ध व्यक्ति आते-जाते दिखा। उपरोक्त घटना के संबंध में सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति ट्रांसपोर्ट नगर में एक्टिवा वाहन बेचने के लिये ग्राहक तलाश रहा है कि सूचना पर मुखबीर के निशानदेही पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पुछने पर अपना नाम कुन्दन कुमार राय पिता मदन राम उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पालमो थाना हिरोडीह जिला गिरीडीह झारखण्ड का रहने वाला बताया। व्यक्ति के पास रखे एक्टिवा सीजी 12 एन 4657 के दस्तावेज के संबंध में पूछताछ करने संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर संदेही से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा विगत रात्रि को ट्रान्सपोर्ट नगर शराब दुकान पार्किंग स्थल से होण्डा एक्टिवा कमांक सीजी 12 एन 4657 ग्रे कलर को चोरी करना बताया। जिसपर आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी के कब्जे से एक होण्डा एक्टिवा कमांक सीजी 12 एन 4657 ग्रे कलर का मिला जिसका इंजन नंबर JF50E83029252 चेचिस नंबर ME4/505BG8029215 मॉडल 2016 को मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर अपराध कमांक 167/26 धारा 303 (2) बीएनएस के प्रकरण में वजाप्ता शुमार किया गया। बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
नाम गिरफ्‌तार -आरोपी कुन्दन कुमार राय पिता मदन राम उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पालमो थाना हिरोडीह जिला गिरीडीह (झारखण्ड)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular