Saturday, March 14, 2026
HomeRaipur Newsपुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने पदोन्नत उपनिरीक्षक के कंधे पर स्टार...

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने पदोन्नत उपनिरीक्षक के कंधे पर स्टार लगाकर दी शुभकामनाएँ

दिनांक 14.03.2026 को पुलिस कमिश्नर कार्यालय सिविल लाइन रायपुर में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट रायपुर में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक श्री गेंदूराम नवरंग को उपनिरीक्षक पद पर विभागीय पदोन्नति प्रदान किए जाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर श्री अमित तुकाराम कांबले ने श्री गेंदूराम नवरंग के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत किया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने पदोन्नत अधिकारी को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें नवीन पद के साथ प्राप्त दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक निष्ठा, ईमानदारी तथा जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती अर्चना झा, सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. नरेश पटेल सहित पदोन्नत अधिकारी के परिजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular