Monday, April 20, 2026
HomeRaipur Newsमोटर सायकल बुलेट चोरी करने वाले 02 आरोपी-ऋषि शुक्ला एवं रोहितेश चंद्राकर...

मोटर सायकल बुलेट चोरी करने वाले 02 आरोपी-ऋषि शुक्ला एवं रोहितेश चंद्राकर को किया गया रंगेहाथ गिरफ्तार।

थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित कौशल्या माता विहार (कमल विहार) में प्रार्थी की बुलेट खडी थी जिसे कर लिये चोरी।

प्रकरण मंे त्वरित कार्यवाही कर सूचना प्राप्त होते ही पुलिस घटना स्थल पहुंचकर तकनीकी मदद से चोरी किये अज्ञात आरोपी की पहचान कर चोरी गए बुलेट कीमती 50,000/रु के साथ 02 आरोपी को प्रकरण में किया गया गिरफ्तार।
आरोपियों के कब्जे से चोरी के बुलेट कीमती (पचास हजार रूपये) को किया गया है जप्त।

आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा मंे अपराध क्रमांक 325/2026 धारा 305, 3(5) भारतीय न्याय संहिता का किया गया अपराध पंजीबद्ध।

पुलिस उपायुक्त श्री संदीप पटेल (वेस्ट जोन), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर श्री नवनीत पाटित द्वारा शहर में हो रहे चोरी के घटनाओं में अकुंश लगाने हेतु लगातार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने एवं संपत्ति संबंधी प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के तस्दीकी हेतु निर्देश दिया गया है।
विवरण- दिनांक 17.04.2026 को प्रार्थी योगेश कुमार बांदे द्वारा पुलिस को सूचना दिया की उनके मोटर सायकल बुलेट सीजी 04 एन.डब्ल्यू. 1420 जिसे उनके दोस्त हरीशचंद्र बंजारे चलाते है कमल विहार सेक्टर 04 वेलफेयर सोसायटी के पार्किंग में खडी किया था दूसरे दिन दिनांक 17.04.2026 को आकर देखा तो गाडी वहां नही थी जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर दिनांक 19.04.2026 को अपराध क्रमांक 325/2026 धारा 305, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा निरीक्षक राजेश कुमार मरई को चोरी गए बुलेट और अज्ञात आरोपी का पता तलाश करने निर्देशित किया गया।
प्राप्त निर्देशो का पालन करते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा द्वारा थाना टिकरापारा पुलिस का संयुक्त टीम गठित कर चोरी गए बुलेट व अज्ञात आरोपी के पता तलाश प्रारंभ किया गया।
पता तलाश दौरान पुलिस द्वारा संदेहियों से लगातार पूछताछ कर तकनीकी सहयोग से अज्ञात आरोपियों की पहचान कर आरोपियों के छूपने के संभावित स्थानों मंे दबिस देकर चोरी गए मशरूका बुलेट के साथ 02 नफर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जप्त मशरूका- बुलेट सीजी 04 एन.डब्ल्यू. 1420 कीमती 50,000/रु
गिरफ्तार आरोपी –
01. ऋषि शुक्ला पिता शिवा कांत शुक्ला उम्र 20 साल पता- सेक्टर 11 कमल विहार थाना टिकरापारा जिला रायपुर छ0ग0
02. रोहितेश चंद्राकर पिता रमेश चंद्राकर उम्र 22 साल निवासी सेक्टर 11 कमल विहार थाना टिकरापारा जिला रायपुर छ0ग0
कार्यवाही में थाना टिकरापारा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular