Tuesday, April 21, 2026
HomeRaipur Newsनगर निगम जोन 1 के वार्ड 4 के भनपुरी जलागार क्षेत्र में...

नगर निगम जोन 1 के वार्ड 4 के भनपुरी जलागार क्षेत्र में अचानक क्षतिग्रस्त 300 एमएम व्यास की इनलेट पाईप लाईन की तत्काल मरम्मत करवाकर वार्ड 4 और 4 के रहवासियों की पेयजल समस्या का किया गया त्वरित निदान

रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 अंतर्गत यतियतन लाल वार्ड क्रमांक 4 क्षेत्र अंतर्गत भनपुरी जलागार का 300 एमएम व्यास की इनलेट पाइप लाइन विगत दिनांक 19 अप्रैल 2026 को अचानक क्षतिग्रस्त हो गयी थी, जिसके कारण वार्ड क्रमांक 4 एवं 5 के क्षेत्र में जलप्रदाय कार्य बाधित हो गयी थी, यह जानकारी मिलते ही नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन और उपअभियंता श्री गोपाल प्रधान की उपस्थिति में सम्बंधित स्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त इनलेट पाईप लाईन जिसकी मरम्मत विगत दिवस दिनांक 20 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे प्रारम्भ की गयी, जो दिन भर मरम्मत कार्य चलने के बाद विगत दिवस 20 अप्रैल 2026 को संध्या 6:30 बजे पूर्ण हुई, इससे वहाँ क्षेत्र के रहवासी नागरिकों की पेयजल समस्या का त्वरित निदान हुआ.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular