Friday, May 1, 2026
HomeRaipur Newsप्रार्थी ने थाना तिल्दा नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह तिल्दा...

प्रार्थी ने थाना तिल्दा नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था।

दिनांक 29.04.2026 की रात्रि लगभग 8 से 9 बजे के मध्य उसकी 07 वर्षीय पुत्री अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, जिनके साथ पड़ोसी राजकुमार उर्फ राजा भी मौजूद था। इसी दौरान राजकुमार उर्फ राजा ने प्रार्थी की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी राजकुमार उर्फ राजा वर्मा के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 179/26 धारा 65(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 04, 06 का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपी राजकुमार उर्फ राजा वर्मा को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया। माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
गिरफ्तार आरोपी – राजकुमार उर्फ राजा वर्मा पिता लखन लाल वर्मा उम्र 30 साल निवासी ग्राम बहेसर थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular