Friday, May 1, 2026
HomeRaipur Newsधारदार चाकू के साथ आरोपी सावन बघेल गिरफ्तार

धारदार चाकू के साथ आरोपी सावन बघेल गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों के विरूद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 30.04.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट रायपुर तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत दलजीत अपार्टमेंट के पास आम गली न्यू शांति नगर मेें हाथ में चाकू रखकर लहराते हुये आम लोगो को डराते धमकाते आरोपी सावन बघेल को पकड़ा गया।
आरोपी सावन बघेल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 248/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी- सावन बघेल पिता खीर सिंधु बघेल उम्र 19 वर्ष निवासी दिनेश किराना दुकान के पास गांधी नगर थाना खम्हारडीह रायपुर।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular