Tuesday, May 5, 2026
HomeRaipur News दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने नगर निगम जोन 6 वार्ड 63 के...

 दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने नगर निगम जोन 6 वार्ड 63 के नंदी चौक टिकरापारा में 30 लाख के नये विकास कार्यो का किया भूमिपूजन

रायपुर आज रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन 6 अंतर्गत शहीद बिग्रेडियर उस्मान वार्ड कमांक 63 के क्षेत्र में लगभग 30 लाख रू. की स्वीकृत लागत से अधोसरचना मद से रोड नाली पुलिया आदि के नये विकास कार्यों का श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर वार्डवासी नागरिको सहित भूमिपूजन कर कार्यारंभ करवाया।
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी सहित भूमिपूजन में जोन 6 अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, शहीद बिग्रेडियर उस्मान वार्ड क्रमांक 63 के पार्षद श्री प्रमोद साहू, पूर्व पार्षद श्री सुभाष तिवारी, श्री रामकृष्ण धीवर, जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी गणमान्यजनो सामाजिक कार्यकर्ताओं महिलाओ नवयुवको बच्चों की उपस्थिति रही। रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने जोन 6 जोन कमिश्नर को तत्काल अधोसरवना मद में स्वीकृति अनुसार नये विकास कार्य प्रारंभ करवाने एवं तय समय सीमा में सतत मॉनिटरिंग कर जनहित में जनसुविना विस्तार हेतु गुणवत्ता युक्त तरीके से पूर्ण करवाने के निर्देश स्थल पर दिये। वार्ड 63 पार्षद श्री प्रमोद साहू ने वार्ड में लगभग 30 लाख के नये विकास कार्यों का शुभारंभ करने रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी को समस्त वार्डवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular