Tuesday, May 5, 2026
HomeRaipur Newsबिना पानी की उपलब्धता जानें थोक के भाव में दिये गये बल्क...

बिना पानी की उपलब्धता जानें थोक के भाव में दिये गये बल्क कनेक्शन—परिणाम जनता भुगत रही. बल्क कनेक्शन बिना एमआईसी की स्वीकृति के कदापि ना दिए जायें, गर्मी में पेयजल का अपव्यय कड़ाई से रोकने महापौर मीनल चौबे ने दिये कडे निर्देश

जितने नल कनेक्शन वैद्य तरीके से दिये गये है सभी में पानी पहुंचाना नगर निगम का दायित्व है. सभी अवैध कनेक्शनों पर कार्यवाही कर उन्हें करारोपण में शामिल करें महापौर

सभी जोन कमिश्नर नगर निगम की संपत्तियों की पुख्ता जानकारी लें ताकि अधिकाधिक राजस्व वसूली की जा सके

बिना जीपीएस के टैंकरों से जलापूर्ति ना की जाये, यदि इसमें पानी बेचने की शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारी सीधे जिम्मेदार होंगे आयुक्त श्री विश्वदीप

सभी टकियों में जल का पूर्ण भराव प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर सुनिश्चित करें-आयुक्त

 

 

रायपुर आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निगम अधिकारियों की शहर में पेयजल आपूर्ति को लेकर आवश्यक बैठक ली एवं आपूर्ति की समीक्षा कर कडे निर्देश दिये।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि अब कोई भी नया बल्क कनेक्शन बिना एमआईसी की स्वीकृति के कदापि नहीं दिया जाये। पेयजल के गर्मी में अपव्यय को अधिकारीगण कडाई के साथ रोकें एवं अपने दायित्व का शहर के प्रति सही तरीके से निर्वहन करें। सभी वैध नल कनेक्शनों में पूरा पेयजल प्राप्त हो यह नगर निगम का दायित्व है इसे अच्छी तरह से निर्वहन करें। वहीं सभी अवैध नल कनेक्शनो की जानकारी लेकर उन पर कार्यवाही करते हुए उन्हें नियमानुसार करारोपण में निगम हित में सम्मिलित करना सुनिश्चित करें ताकि उनसे राजस्व प्राप्त हो सके।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभी जोन कमिश्नरो को अपने अपने जोन क्षेत्र में रायपुर नगर निगम की संपत्ति की पुख्ता जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिये ताकि उनसे नगर निगम को अधिकाधिक राजस्व प्राप्त हो सके एवं नगर हित में योजनाएं संचालित की जा सके।
महापौर ने अवैध नलो सहित अवैध निर्माणो पर नियमानुसार नोटिस देकर कडाई के साथ कार्यवाही करने, गर्मी में दुल्लू पंप लगाकर पानी खींचने वाले लोगो पर कार्यवाही कर दुल्लू पंप जप्त करने के निर्देश दिये है ताकि टेल एण्ड तक नागरिको को नलो से पर्याप्त मात्रा में पेयजल गर्मी में प्रतिदिन उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होने पेयजल समस्या से ग्रस्त क्षेत्रो में पेयजल टैंकरो से गर्मी में नागरिको को पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये।
आयुक्त श्री विश्वदीप ने अधिकारियों को प्रतिदिन नियमित सभी पानी टंकियों में जल का पूर्ण भराव किया जाना सुनिश्चित करने सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिये कि बिना जीपीएस सिस्टम के कोई भी पानी टैंकर से जलापूर्ति ना की जाये। टैंकरो के पानी को बेचने की शिकायत मिलने पर इसमें संबंधित अधिकारी सीधे जिम्मेदार रहेंगे। आयुक्त ने निर्देश दिये कि जोन कमिश्नर अपने जोनो में विभिन्न निजी आवासीय सोसायटी में रहने वाले लोगो की संख्या और गर्मी में जल हेतु उनकी आवश्यक डिमांड की जानकारी शीघ्र प्राप्त करें ताकि योजना बनाकर सोसायटियों को पेयजल टैंकरो से मॉनिटरिंग कर व्यवहारिक आवश्यकतानुसार पेयजल आपूर्ति करवाने का कार्य किया जा सके।
आयुक्त ने कहा कि मई माह में जल के अभाव की शिकायतो में परंपरागत वृद्धि आती है एवं सभी जोनो के अधिकारी नागरिको की जल एवं स्वच्छता संबंधी जनशिकायतो का गंभीरता से लेकर शत प्रतिशत त्वरित निदान प्राथमिकता से करवाना सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी जनहितकारी सुशासन तिहार हेतु जल एवं सफाई की शिकायतो का लगातार त्वरित निदान करें एवं नागरिको को श्रेष्ठ जनसुविधा कार्यों की मॉनिटरिंग कर उपलब्ध करवाना प्राथमिकता बनाकर सभी जोनो में सुनिश्चित करवाये। इसमें कोई भी कोताही अथवा हीला हवाला कदापि सहन नहीं किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular