Friday, May 15, 2026
HomeRaipur Newsनॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत थानो में एन.डी.पी.एस. के प्रकरणों में जप्त प्रतिबंधित नशीली...

नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत थानो में एन.डी.पी.एस. के प्रकरणों में जप्त प्रतिबंधित नशीली पदार्थो का सिलतरा स्थित पावर प्लांट में किया गया नष्टीकरण

 आज दिनांक 15.05.2026 को रायपुर कमिश्नरेट (नॉर्थ जोन) के विभिन्न थानों के एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरणों में जप्त मादक पदार्थ का विधिसम्मत नष्टीकरण कार्यवाही एनडीपीएस एक्ट अधिनियम में निहित प्रावधान अंतर्गत नियमानुसार की गयी।
उपरोक्त नष्टीकरण की कार्यवाही में केन्द्र सरकार, गृह मंत्रालय, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों का आदेश के परिपालन में पुलिस मुख्यालय द्वारा गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी रायपुर जिला द्वारा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित तुकाराम काम्बले (भा.पु.से.), पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.), उपायुक्त आबकारी श्री राजेश कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम, थाना प्रभारी खम्हारडीह सुश्री मानसी नानाभाउ साकोरे(भा.पु.से.), सदस्यो एवं निरीक्षक रोहित मालेकर थाना प्रभारी उरला तथा निरीक्षक बी.एल. चन्द्राकर थाना प्रभारी गुढ़ियारी की उपस्थिति में संपादित की गयी। जो सिलतरा स्थित जायसवाल निको कम्पनी के पावर प्लांट में किया गया।
उपरोक्त नष्टीकरण की कार्यवाही में नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत थानो के कुल 52 एन.डी.पी.एस. प्रकरणों में जप्त मादक सामग्री कुल 272.027 किलोग्राम गांजा, कुल 2.150 किलोग्राम डोडा, कुल 484.49 ग्राम अफीम, कुल 37.839 ग्राम हेरोईन, कुल 5036 नग टैबलेट/कैप्सुल एवं 545 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप को विधिवत् जन सामान्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये पर्यावरण विभाग से अनुमति उपरांत निहित प्रावधान अंतर्गत विधिवत् पावर प्लांट के भट्ठी/फर्नेस में जलाकर नष्ट किया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular