थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित कमल विहार आये टाईल्स खरीदने प्रार्थी एवं उनके दोस्त के मोटर सायकल आरोपियों द्वारा एक्सीडेंट कर गाली गुप्तार कर मारपीट कर प्रार्थी के जेब में रखे 15350/रु को लूट कर ले गये।
प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर सूचना प्राप्त होते ही पुलिस घटना स्थल पहुंचकर तकनीकी मदद से लूट किये अज्ञात आरोपी की पहचान कर लूट के 03 नफर आरोपियों को प्रकरण में किया गया गिरफ्तार।
आरोपियों के कब्जे से लूट के रकम में से 2500/रु एवं प्रकरण में प्रयुक्त किये मोटर सायकल कीमती 45000/रु को किया गया है जप्त।
अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 416/2026 धारा 281, 309(6) भारतीय न्याय संहिता का किया गया अपराध पंजीबद्ध।
पुलिस उपायुक्त श्री संदीप पटेल (वेस्ट जोन), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर श्री नवनीत पाटित द्वारा शहर में हो रहे लूट के घटनाओं में अकुंश लगाने हेतु लगातार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने एवं संपत्ति संबंधी प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के तस्दीकी हेतु निर्देश दिया गया है।
विवरण- दिनांक 13.05.2026 को प्रार्थी लक्की ठाकुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 12.05.2026 के दोपहर करीबन 12ः15 बजे अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 क्यू.पी. 0821 से अपने दोस्त दिलीप पटेल के साथ टाईल्स खरीदने आये हुए थे उसी दौरान अज्ञात आरोपी द्वारा अपनी वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाकर प्रार्थी को मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर प्रार्थी से रकम की मांग करने लगा रकम देने से इंकार कर देने पर आरोपी द्वारा अपने अन्य 02 साथी को बुलाकर प्रार्थी एवं उनके दोस्त दिलीप पटेल को हाथ मुक्का एवं प्लास्टीक के पाईप से मारपीट कर चोंट पहुंचाकर प्रार्थी के जेब में रखे 15350/रु को लूट लिये की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 416/2026 धारा 281, 309(6) भारतीय न्याय संहिता का किया गया अपराध पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा निरीक्षक राजेश कुमार मरई को लूटे गए मोबाईल और अज्ञात आरोपियों का पता तलाश करने निर्देशित किया गया।
प्राप्त निर्देशो का पालन करते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा द्वारा थाना टिकरापारा पुलिस का संयुक्त टीम गठित कर लूटे गये मोबाईल व अज्ञात आरोपियों के पता तलाश प्रारंभ किया गया।
पता तलाश दौरान पुलिस द्वारा संदेहियों से लगातार पूछताछ कर तकनीकी सहयोग से अज्ञात आरोपियों की पहचान कर आरोपियों के छूपने के संभावित स्थानों मंे दबिस देकर लूटे गए मशरूका में से 2500/रु नगद एवं अपराध में प्रयुक्त किये मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एन.के. 5343 कीमती 45000/रु के साथ 03 नफर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जप्त मशरूका- 2500/रु नगद एवं अपराध में प्रयुक्त किये मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एन.के. 5343 कीमती 45000/रु
गिरफ्तार आरोपी –
01. आरिफ सिद्धिकी उर्फ सोनू पिता शमशाद सिद्धिकी उम्र 26 साल निवासी मदरसा मुजाद्दीन मिततल के पास संतोषी नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर छ0ग0
02. अभिषेक साहू पिता नेहरू लाल साहू उम्र 22 साल निवासी गली नंबर 05 गोकुल नगर संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर छ0ग0
03. खिलेश नागरची उर्फ साहिल पिता ईश्वर नागरची उम्र 20 साल निवासी शाश्वत नगर बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा जिला रायपुर छ0ग0
कार्यवाही में थाना टिकरापारा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
