Saturday, June 6, 2026
HomeRaipur Newsप्रतिबंधित कोडीन उक्त नशीली सिरप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित कोडीन उक्त नशीली सिरप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से 249 नग कोडीन उक्त नशीली सिरप

जप्त सिरप का कुल मात्रा 25 लीटर

जप्त सिरप और एक नग मोबाइल फ़ोन का जुमला कीमती लगभग 1,40,000/- रूपये

थाना गुढ़ियारी, नार्थ जोन की कार्यवाही

विवरण- पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से) के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

इसी तारतम्य में दिनांक 05.06.26 को सूचना प्राप्त हुआ कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रान्तर्गत झाबक पेट्रोल पम्प के पास एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली सिरप रखा है तथा बिक्री के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर श्री मयंक गुर्जर पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को सिरप के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अनिल कुमार साहू निवासी दुर्ग का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उसके पास बैग में प्रतिबंधित नशीली सिरप कोडिन रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा अनिल कुमार साहू से कोडिन उक्त प्रतिबंधित नशीली सिरप रखने तथा बिक्री करने के संबंध में वैधानिक दस्तावेज मांगने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत न करते हुए टीम के सदस्यों को गुमराह किया जा रहा था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी अनिल कुमार साहू को के कब्जे से कोडिन उक्त प्रतिबंधित नशीली सिरप 249 शीशी तथा घटना से संबंधित 01 नग मोबाइल फ़ोन जुमला कीमती लगभग 1,40,000/- रूपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर के थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 238/2026 धारा 21 (सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में बैकएंड एवं फॉरवर्ड लिंकेज पर कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार आरोपी- अनिल कुमार साहू पिता स्व विजय चंद्र उम्र 33 साल निवासी मंगल वाड़ा थाना चरौदा जिला दुर्ग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular