Sunday, June 7, 2026
HomeRaipur Newsखमतराई पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार

खमतराई पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार

बिक्री से पहले ही 02 तस्कर दबोचे गए

02 किलो 40 ग्राम गांजा सहित ₹1.80 लाख की संपत्ति जप्त*

रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खमतराई पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने गांजा की खेप लेकर बिक्री करने पहुंचे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 किलो 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, दो वाहन एवं मोबाइल फोन सहित कुल ₹1.80 लाख की संपत्ति जप्त की है।

पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 05 जून 2026 को थाना खमतराई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सफेद रंग की एक्टिवा क्रमांक CG 04 NM 4477 में अवैध गांजा लेकर मेटल पार्क रोड, रावांभाठा क्षेत्र में बिक्री करने आने वाले हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में थाना खमतराई की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महेन्द्र कुमार ध्रुव बताया।

वाहन की तलाशी लेने पर एक्टिवा की डिक्की से सेलोटेप में लिपटा एक संदिग्ध पैकेट बरामद हुआ। पैकेट की जांच एवं तौल करने पर उसमें 02 किलो 40 ग्राम गांजा पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,00,000/- है। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे उक्त गांजा को सरायपाली क्षेत्र से लाकर रायपुर में सुधांशु अवधिया के पास खपाने की तैयारी में थे।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा, परिवहन में प्रयुक्त वाहन एवं मोबाइल फोन जप्त कर अन्य आरोपी सुधांशु उर्फ शुभम अवधिया पिता दीपक अवधिया उम्र 22 वर्ष निवासी वीरगाव रायपुर को दिनांक 06/06/2026 के सुबह में विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 500/2026 धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की तलाश जारी है।

जप्त संपत्ति

🔹 02.040 किलोग्राम गांजा – ₹1,00,000/-
🔹 एक्टिवा CG 04 NM 4477 – ₹50,000/-
🔹 बिना नंबर हीरो होंडा स्प्लेंडर – ₹10,000/-
🔹 02 नग मोबाइल फोन – ₹20,000/-

कुल जुमला जप्ती : ₹1,80,000/-

गिरफ्तार आरोपी

1. महेन्द्र कुमार ध्रुव, पिता सुनील कुमार ध्रुव, उम्र 44 वर्ष, निवासी बीरगांव, थाना खमतराई, रायपुर।

2. सुधांशु उर्फ शुभम अवधिया, पिता दीपक अवधिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी बीरगांव, थाना खमतराई, रायपुर।

” नशे के सौदागरों के खिलाफ खमतराई पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी, युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular