04 चोरी की मोटरसाइकिल एवं 01 मोटरसाइकिल के इंजन, चेचिस सहित पार्ट्स जप्त
थाना पंडरी पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं वाहन चोरों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना पंडरी पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में 01 अपचारी बालक एवं 01 आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। पूछताछ के दौरान अपचारी बालक ने रायपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा चोरी किए गए वाहनों के नंबर प्लेट हटाकर उनकी पहचान छिपाने का प्रयास किया जाता था तथा चोरी की मोटरसाइकिलों को अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा जाता था।
विवेचना के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि चोरी की गई मोटरसाइकिलों को खोलकर उनके इंजन, चेचिस एवं अन्य पार्ट्स अलग-अलग बेचने की तैयारी की जा रही थी। इस संबंध में पुलिस द्वारा आरोपी आसिफ बेग को गिरफ्तार किया गया, जो चोरी की मोटरसाइकिलों को काटकर एवं उनके पार्ट्स अलग-अलग बेचने का कार्य करता था।
पुलिस टीम द्वारा अपचारी बालक की निशानदेही पर 04 चोरी की मोटरसाइकिलें तथा आरोपी आसिफ बेग के कब्जे से चोरी की गई एच.एफ. डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 28 H 8076 के इंजन, चेचिस नंबर सहित अन्य पार्ट्स जप्त किए गए। इस प्रकार प्रकरण में कुल 05 जप्तियां (04 मोटरसाइकिल एवं 01 मोटरसाइकिल के पार्ट्स) बरामद किए गए हैं।
थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 173/2026 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 01 अपचारी बालक एवं आरोपी आसिफ बेग को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण में विस्तृत विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
अपचारी बालक
(विधि के अनुसार नाम गोपनीय)
आसिफ बेग
पिता – नसीब बेग
उम्र – 20 वर्ष
स्थायी पता – मुंशी इस्माइल वार्ड, तालाब के पास, थाना भाटापारा, जिला बलौदा बाजार (छ.ग.)
हाल पता – मोवा मस्जिद के सामने, मोवा, थाना पंडरी, जिला रायपुर (छ.ग.)
जप्ती
अपचारी बालक से –
हीरो एच.एफ. डिलक्स, नीला रंग, क्रमांक CG 28 H 8076
हीरो स्प्लेंडर, काला रंग (बिना नंबर प्लेट)
हीरो होंडा एच.डी. डिलक्स, लाल रंग
स्प्लेंडर प्लस, काला रंग (बिना नंबर)
स्प्लेंडर, काला रंग, क्रमांक CG 04 NZ 1470
आरोपी आसिफ बेग से –
हीरो एच.एफ. डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 28 H 8076 के इंजन, चेचिस नंबर सहित अन्य पार्ट्स जप्त।
पुलिस की अपील
रायपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें, सुरक्षा लॉक का उपयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वाहन चोरी से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को दें।
