Saturday, July 4, 2026
HomeRaipur Newsआयुक्त श्री संबित मिश्रा ने अगले 77 दिनों हेतु प्रतिदिन 1 करोड़...

आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने अगले 77 दिनों हेतु प्रतिदिन 1 करोड़ 62 लाख रूपये की राजस्व वसूली करने का दिया लक्ष्य, जोन कमिश्नरों, जोन सहायक राजस्व अधिकारियों, राजस्व कर्मचारियों को प्रतिदिन राजस्व वसूली करने दिए लक्ष्य

अवैध प्लाटिंग के सभी प्रकरणों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो

सीएम हेल्पलाइन 1076 में नगर निगम रायपुर को प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित निदान करने आयुक्त के निर्देश

सफाई कामगारों को वेतन भुगतान नियमित निर्धारित समय में करने के निर्देश

 

आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने नगर निगम मुख्यालय महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में साप्ताहिक टीएल बैठक ली. टीएल बैठक में आयुक्त ने कार्यों की जानकारी लेकर समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए.

आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने बैठक में नगर निगम रायपुर के राजस्व अमले को प्रतिदिन अगले 77 दिनों तक 1 करोड़ 62 लाख रूपये की राजस्व वसूली करने का लक्ष्य दिया. सभी जोनों के जोन कमिश्नरों, जोन सहायक राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिदिन राजस्व वसूली हेतु लक्ष्य दिए गए. आयुक्त ने रायपुर नगर निगम के हित में राजस्व वसूली निर्धारित लक्ष्य अनुसार प्रतिदिन करने के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने निर्देशित किया.
आयुक्त ने अवैध प्लाटिंग के सभी प्रकरणों में नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

आयुक्त ने सफाई कामगारों को वेतन भुगतान नियमित निर्धारित समय पर किया जाना सुनिश्चित करने जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया.
आयुक्त ने आडिट आपत्तियों का नियमानुसार प्रकिया के अंतर्गत पूर्ण वांछित जानकारी देकर शीघ्र निराकरण करवाने के निर्देश जोन कमिश्नरों को दिए.
आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन नम्बर 1076 पर प्राप्त नगर निगम रायपुर को प्राप्त सम्बंधित सभी आवेदनों का त्वरित निदान करना प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये.
साप्ताहिक टीएल बैठक में नगर निगम अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू, श्री पंकज के. शर्मा, श्रीमती कृष्णा खटीक, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, श्री इमरान खान, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, जोन कमिश्नरों, उपायुक्तों, कार्यपालन अभियंताओं, सभी विभागों के अधिकारीगणों की उपस्थिति रही.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular