Saturday, July 4, 2026
HomeRaipur Newsरायपुर नगर निगम जोन 4 के 10 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर जोन...

रायपुर नगर निगम जोन 4 के 10 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी ने किया सम्मानित

आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 कार्यालय में विगत 30 जून 2026 को रायपुर नगर निगम को लम्बी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग के 9 कर्मचारियों एवं राजस्व विभाग के एक कर्मचारी को सेवानिवृत्ति पर जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा एवं जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी ने कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन, उपअभियंता श्री हिमांशु चंद्राकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र चंद्राकर, जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री अमरनाथ साहू एवं जोन 4 के सम्बंधित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों सहित मिलकर जोन 4 कार्यालय परिसर में बुके प्रदत्त कर श्रीफल, शाल, स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया, उनकी रायपुर नगर निगम को दी गयी सेवाओं को सराहा एवं सेवानिवृत्त 10 कर्मचारियों के दीर्घायु, स्वस्थ, सुखी जीवन हेतु हार्दिक मंगलकामनायें कीं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular