एंट्री लेवल से एक वैज्ञानिक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली कलाइसेल्वी लीथियम आयन बैटरी के क्षेत्र में काम के लिए जानी जाती हैं. वर्तमान में तमिलनाडु के कराईकुडी में सीएसआईआर-केंद्रीय विद्युत रासायनिक अनुसंधान संस्थान की निदेशक हैं. कलाईसेल्वी ने शेखर मांडे की जगह ली है, जो अप्रैल में सेवानिवृत्त हुए थे.
कलाइसेल्वी मूल रूप से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के एक छोटे से कस्बे अंबासमुद्रम की रहने वाली हैं. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा तमिल माध्यम से ग्रहण की, इससे उन्हें साइंस कॉन्सेप्ट समझने में मदद मिली. कलाइसेल्वी को 25 से ज्यादा वर्षों के शोध कार्यों का अनुभव है. कलाइसेल्वी को 125 से ज्यादा शोध पत्रों और छह पेटेंट के लिए श्रेय जाता है.
