Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedनगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग ने मोवा के ममता सुपर स्पेशलिटी...

नगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग ने मोवा के ममता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा बायो मेडिकल कचरा फेंका जाना पाकर तत्काल 5 हजार रूपये का जुर्माना किया

रायपुर – आज जनशिकायत मिलते ही नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी के आदेशानुसार नगर निगम जोन क्रमांक 9 के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 9 के कार्यपालन अभियन्ता श्री के. के. शर्मा के नेतृत्व एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक श्री भोला तिवारी की उपस्थिति में प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन क्रमांक 9 के मोवा क्षेत्र में ममता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण किया. स्थल पर जनशिकायत पूरी तरह सही मिली एवं सम्बंधित हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा बायो मेडिकल कचरा फेंका जाना स्थल पर पाया गया. इस पर स्थल पर सम्बंधित ममता हॉस्पिटल प्रबंधन पर जोन कार्यपालन अभियन्ता के निर्देश पर स्वच्छता पर्यवेक्षक द्वारा बायो मेडिकल कचरा फेंके जाने पर उन्हें भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल 5000 रूपये का जुर्माना किया गया एवं प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular