Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedरायपुर : ​​​​​​​मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 09 सितम्बर को नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर...

रायपुर : ​​​​​​​मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 09 सितम्बर को नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का करेंगे शुभारंभ

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का होगा उद्घाटन

मुख्यमंत्री नवगठित जिले में 200 करोड़ से अधिक राशि के 15 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 9 सितम्बर को छत्तीसगढ़ के 32 वें जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का शुभारंभ करेंगे। नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया जिले से अलग होकर अस्तित्व में आ रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा नवीन कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा अन्य विभाग के कार्यालयों का उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के 200 करोड़ 73 लाख रूपए की राशि के 15 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। जिसमें 187 करोड़ 04 लाख 66 हजार के 09 कार्यों का भूमिपूजन तथा 13 करोड़ 68 लाख 57 हजार के 06 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विभागों से सम्बंधित योजनाओं के हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण भी किया जाएगा।

 

भूमिपूजन के प्रमुख कार्य-

 

विधानसभा क्षेत्र भरतपुर सोनहत के घुटरा समूह जलप्रदाय योजना के अंतर्गत 29 सम्मिलित ग्राम तथा वर्ष 2023 के प्रस्तावित 4517 घरेलू नल कनेक्शन हेतु लागत राशि 4184.46 लाख रुपए, खरलाधार समूह जलप्रदाय योजना के अंतर्गत 30 सम्मिलित ग्राम तथा वर्ष 2023 के प्रस्तावित 4042 घरेलू नल कनेक्शन हेतु लागत राशि 3402.06 लाख रुपए, लाई समूह जलप्रदाय योजना के अंतर्गत 20 सम्मिलित ग्राम तथा वर्ष 2023 के प्रस्तावित 4288 घरेलू नल कनेक्शन हेतु लागत राशि 3795.07 लाख रुपए, चौनपुर समूह जलप्रदाय योजना के अंतर्गत 25 सम्मिलित ग्राम तथा वर्ष 2023 के प्रस्तावित 6271 घरेलू नल कनेक्शन हेतु लागत राशि 5221.81 लाख रुपए, चनवारीडांड एकल ग्राम जनप्रदाय योजना हेतु 216.76 लाख रुपए, पूंजी से छिरहाटोला मार्ग पुल-पुलिया सहित निर्माण 2 किलोमीटर लम्बाई हेतु 599.91 लाख रुपए, नवीन विद्युत उपकेन्द्र माड़ीसरई हेतु 438.95 लाख रुपए लागत राशि का भूमिपूजन किया जाएगा।

वहीं विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ में 4 किलोमीटर लम्बाई की मुख्य सड़क कमलडांड होकर चौघड़ा मार्ग निर्माण हेतु 559.92 लाख रुपए लागत राशि, नवीन विद्युत उपकेन्द्र छोटेकलुवा हेतु 285.72 लाख रुपए लागत राशि का भूमिपूजन किया जाएगा।

लोकार्पण के प्रमुख कार्य-

 

विकासखण्ड भरतपुर-सोनहत क्षेत्र के ग्राम पंचायत खाड़ाखोह के सिंघोर व्यपवर्तन योजना के शेष कार्य निर्माण हेतु 492.84 लाख रुपए लागत राशि, ग्राम पंचायत खेतौली शैलापटपर व्यपवर्तन योजना के शेष कार्य निर्माण हेतु 324.60 लाख रुपए लागत राशि, ग्राम पंचायत तरतोरा जलाशय योजना के बांध एवं नहर जीर्णाेद्धार हेतु 132.55 लाख रुपए लागत राशि, ग्राम पंचायत बरौता जलाशय योजना के बांध एवं नहर जीर्णाेद्धार हेतु 119.33 लाख रुपए लागत राशि के कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।

  • वहीं विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के जिला जेल मनेन्द्रगढ़ में 03 नग बंदी बैरक्स एवं बंदी शौचालय निर्माण कार्य हेतु 179.25 लाख रुपए लागत राशि तथा नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ क्षेत्रांतर्गत एन. एच. 43 मेन रोड में सिंह पेट्रोल पंप से चंदन होटल तक स्ट्रीट लाईट कार्य हेतु 120 लाख रुपए लागत राशि के कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular