रायपुर नगर निगम द्वारा आहूत सामान्य सभा 8 सितंबर 2022 को समीर अख्तर द्वारा एजेंडा क्रमांक 7 अनुसार के अतीत कालखंड से चलता रहा हरिजन पारा की जगह सतनामी पारा करने हेतु प्रस्ताव रखा गया। जिसमें स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 39 पार्षद अमर बंसल द्वारा 21वी सदी अमृत महोत्सव के मध्य जहां नया भारत का निर्माण की बात करते हैं वहां हम जातिसूचक शब्द से नामकरण को बदल कर पुनः जातिसूचक नाम से रखना तर्कसंगत नहीं है इसकी जगह संबंधित समाज के इष्ट देव गुरु घासीदास नगर बस्ती का नाम से रखा जाना चाहिए पर पार्षद एमआईसी सदस्य सुंदर योगी द्वारा संबंधित बस्ती में सतनामी समाज के संख्या ज्यादा होने पर सतनामी बस्ती रखना उचित होगा कहकर बहुमत से पास करा लिया गया। पार्षद अमर बंसल ने कहा कि इसके पीछे कांग्रेस की दलित राजनीति स्पष्ट दिखाई दे रही है। जिसे आज का भारत में हम सभी को जाति के नाम पर बाट कर देश विघटन की ओर ले जाने वाली राजनीतिक हथकंडों से बचना चाहिए
हरिजन सतनामी पारा की जगह पारा नामकरण कर क्या संदेश देना चाहती है कांग्रेस- अमर बंसल
RELATED ARTICLES
