Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedधमतरी: वॉटर शेड के जलग्रहण समितियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण और शैक्षणिक...

धमतरी: वॉटर शेड के जलग्रहण समितियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण और शैक्षणिक भ्रमण बस्तर के मॉडल वॉटर शेड कांगेर नाला में

कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने 60 किसानों के दल को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और जल ग्रहण विकास परियोजना 2.0/1 मगरलोड के तहत संचालित जलग्रहण समितियों के अध्यक्ष, सदस्य किसान और अन्य का दो दिवसीय प्रशिक्षण और शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम, बस्तर जिला के मॉडल वॉटरशेड कांगेर नाला में आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि मॉडल वॉटरशेड में किए गए कार्यों की उपयोगिता का अवलोकन कर अपने क्षेत्र में उक्त परियोजना के लिए बेहतर परिणाम हेतु क्रियान्वयन किया जा सके। इसके मद्देनजर लगभग 60 किसानों के दल को कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने आठ सितम्बर को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री मोनेश कुमार साहू उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular