Friday, May 22, 2026
HomeUncategorizedकलेक्टर महासमुंद एवं पत्रकारों का किसान संगठन ने माना आभार* 

कलेक्टर महासमुंद एवं पत्रकारों का किसान संगठन ने माना आभार* 

*शहीद किसान कांतिलाल साहू के धर्म पत्नी श्रीमती भाला बाई को हुआ बकाया राशि का भुगतान*

 

*जागेश्वर चन्द्राकर और तेजराम विद्रोही के नेतृत्व में हुआ था बुधवार को कलेक्टर महासमुंद के साथ बैठक*

 

*कलेक्टर महासमुंद एवं पत्रकारों का किसान संगठन ने माना आभार*

 

तीन चार सालों से बजरंग इंडस्ट्रीज महासमुंद के संचालक बजरंग अग्रवाल द्वारा मृतक कांतिलाल साहू को उनके बेचे धान का भुगतान नहीं किया गया था जिससे परेशान किसान कांतिलाल साहू ने आत्महत्या कर लिया था। मंडी प्रशासन की संवेदनहीनता के चलते हुए मौत से आक्रोशित किसान संगठन के मुखियाओं जागेश्वर जुगनू जिला पंचायत सदस्य एवं संयोजक किसान भुगतान संघर्ष समिति महासमुंद , तेजराम विद्रोही संचालक मंडल सदस्य छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महसंघ के नेतृत्व में 13 सितम्बर मंगलवार को कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और कृषि उपज मंडी कार्यालय महासमुंद का घेराव किया गया था लेकिन मंगलवार को कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के साथ मुलाकात नहीं होने से आंदोलकारी किसान कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने रात में सो गए थे जिनमें से दस किसानों जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर, तेजराम विद्रोही, पवन चन्द्राकर, तिलकराम साहू, मोतीलाल भोई, अजय साहू, टिकेश्वर प्रधान, मनोरंजन बरिहा, मदन प्रधान, हेमसागर प्रधान को कलेक्ट्रेट गेट से गिरफ्तार कर रात्रि 1 बजे मंडी प्रांगण में नजर बंद कर दिया गया था। 14 तारीख बुधवार को दोपहर 1 बजे आंदोलनकारियों किसानों के सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर, तेजराम विद्रोही, पवन चन्द्राकर, विजय साहू, मोतीलाल भोई, टिकेश्वर प्रधान , दीपचंद के साथ महासमुंद कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर, उप पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे के साथ 45 मिनट तक चर्चा हुई थी और किसानों के सभी मांगो को मान लिया गया था। कलेक्टर द्वारा 15 दिन के भीतर शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया था। कलेक्टर महासमुंद नीलेश कुमार क्षीरसागर ने मृतक किसान कांतिलाल साहू के परिवार के प्रति संवेदनशील होते हुए तत्परता से निर्णय लिए और बजरंग इंडस्ट्रीज के संचालक के माध्यम से किसान कांतिलाल के धर्म पत्नी श्रीमती भाला बाई साहू को उनके पुत्र राकेश साहू की उपस्थिति में राशि 367826 रुपये का चेक प्रदान की गई। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी उमेश साहू एस डी एम बागबाहरा, रमेश महतो तहसीलदार बागबाहरा, फर्म की ओर से सन्नी जैन, ग्राम पंचायत कन्हारपुरी के सरपंच, ग्राम कोटवार उत्तम कुमार, सरपंच पति सोमनाथ तोंडेकर मौजूद थे।

 

 

कन्हारपुरी निवासी 65 वर्षीय किसान कांतिलाल साहू द्वारा आत्महत्या की घटना से विचलित किसान भुगतान संघर्ष समिति के संयोजक व जिला पंचायत सदस्य महासमुंद तथा छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के संचालक मंडल सदस्य तेजराम विद्रोही ने कलेक्टर महासमुंद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 14 सितम्बर की बैठक में हमारी बातों को गंभीरता से सुना और त्वरित कार्यवाही की है इसके लिए हम आभारी हैं और भुगतान से पीड़ित करीब सवा सौ किसानों से जिनका अलग अलग खरीददारों से करीब तीन करोड़ रुपये का राशि भुगतान बाकी है उनसे आग्रह किया है कि भुगतान का संघर्ष जारी है जिला प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है इसलिए सभी किसान धीरज रखे उनका भुगतान मिलेगी हमारी लड़ाई जारी है। साथ ही किसानों के आंदोलन को प्रत्यक्ष रूप सतत सहयोग करने के लिए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों का तथा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले बुद्धिजीवियों, किसानों , मजदूरों का आभार व्यक्त किया है।

 

*एक बार फिर संवेदनहीन हुआ मंडी प्रशासन शहीद किसान कांतिलाल साहू के तस्वीर को निकाला*

 

ग़ौरतलब है कि मंगलवार को मंडी कार्यालय के घेराव के दौरान किसानों ने मंडी सचिव के कक्ष में शहीद किसान कांतिलाल साहू का तस्वीर फूलमाला के साथ मंडी सचिव कक्ष के दीवाल में लगाये थे लेकिन सचिव द्वारा उन्हें हटा दिया गया था जैसे ही इसकी जानकारी किसान नेता जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर को हुई है वह तत्काल मंडी पहुंचे और संवेदनहीन मंडी सचिव के रवैये से नाराज होते हुए कहा कि अभी भी सवा सौ किसानों को भुगतान बाकी है जब तक सब को भुगतान नहीं होगी तब तक यह तस्वीर यहाँ रहेगा और उसके बाद ही हम ससम्मान तस्वीर को ले जाएंगे इसके बाद वापस तस्वीर लगाई गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular