छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत पोड़ी व्यपवर्तन योजना के निर्माण के लिए 6 करोड़ 37 लाख 36 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार अंबिकापुर को प्रदान की गई है। इसके निर्माण से खरीफ सीजन में 240 तथा रबी सीजन में 30 हेक्टेयर इस प्रकार कुल 270 हेक्टेयर में सिंचाई हो सकेगी।
रायपुर : पोड़ी व्यपवर्तन निर्माण के लिए 6.37 करोड़ की स्वीकृति
RELATED ARTICLES
