Sunday, April 12, 2026
HomeUncategorizedसूरजपुर : समाज के गरीब तबके का बैंक लिंकेज करने और आवश्यकता...

सूरजपुर : समाज के गरीब तबके का बैंक लिंकेज करने और आवश्यकता अनुसार ऋण सुविधा देने की प्राथमिकता सुनिश्चित करें बैंकर्स – कलेक्टर

जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिलास्तरीय पुनरीक्षण समिति बैठक का हुआ आयोजन

सूरजपुर/

जून 2022 को समाप्त तिमाही का जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिलास्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा की अध्यक्षता मे कलेक्टोरेट सभाकक्ष मे आयोजित किया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसाम, सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नाबार्ड डीडीएम सत्यजीत मुदुली, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सुश्री त्रिसिल्ला तिग्गा, उप निर्देशक पशुपालन एवं डेयरी श्री नरेंद्र सिंह, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री विश्वनाथ रेड्डी, उप निर्देशक श्री एम.सोनवानी मत्स्य पालन विभाग, श्री ज्ञानेंद्र सिंह एवं एस.पी.मिश्रा जिला ग्रामीण आजीविका मिशन,सुश्री आभा एन.यू.एल.एम एवं सूरजपुर जिला में कार्यरत सभी बैंकों के संयोजक और शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। भारतीय रिज़र्व बैंक रायपुर के प्रतिनिधि वी.सी के माध्यम से जुड़े ।

श्री शिबू ईपन जिला अग्रणी प्रबंधक द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 में बैंकों की उपलब्धि और शासकीय योजनाओं के लक्ष्य प्राप्ति पर संबंधित बैंकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कलेक्टर द्वारा समाज के गरीब तबके का बैंक लिंकेज करने और आवश्यकतानुसार ऋण सुविधा प्रदान कर प्राथमिकता-प्राप्त क्षेत्र में ऋण बढ़ाने का निर्देश दिए।एनआरएलएम के ऋण प्रकरणों को समयावधि में स्वीकृति करने का निर्देश दिए। सभी बैंक प्रबंधकों को मासिक सीबीआरएम बैठक का आयोजन करने और एनआरएलएम से समन्वय कर सभी ऋण प्रकरणो का त्वरित निष्पादन का निर्देश दिए।सभी बैंक द्वारा ऋण प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान करने और वित्तीय वर्ष 2022-23 के लक्ष्य को प्राप्त करने का आश्वासन जिला प्रशासन को दिए। सभी बैंक शाखाओं को ग्राम स्तर पर वित्तीय साक्षरता कैम्प लगने का निर्देश दिए।

22 बैंक शाखाओं ने 2021-22 में एनआरएलएम का लक्ष्य पूर्ण किया उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।समाचार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular