Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedबलौदाबाजार : 3 आपदा पीड़ित परिवारों को 12 लाख की आर्थिक सहायता...

बलौदाबाजार : 3 आपदा पीड़ित परिवारों को 12 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा से मृत 3 लोगों के निकट परिजनों के लिए 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 28 सितम्बर 2022 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में चारोबाई पति स्व. अशोक कुमार,निवासी ग्राम गिधौरी, तहसील कसडोल,रामलाल पिता फिरतुराम, निवासी ग्राम गिरौदपुरी, तहसील कसडोल, सत्या बाई पति स्व.सोहन लाल, निवासी ग्राम कटनी, तहसील कसडोल शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के सर्पदंश,आग से जलने एवं तालाब के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular