Sunday, April 12, 2026
HomeUncategorizedसूरजपुर : श्रमिकों को श्रम योजना का मिल रहा लाभ

सूरजपुर : श्रमिकों को श्रम योजना का मिल रहा लाभ

श्रम विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित मिनीमाता महतारी जतन योजना में 40 पंजीकृत निर्माणी महिला श्रमिकों के प्रसव पश्चात्य 20-20 हजार राशि, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में 3 पंजीकृत श्रमिकों के मृत्य पर मृतक परिवार के परिजनों को 1-1 लाख सहायता राशि तथा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में 208 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पुत्रियों के बेहतर शिक्षा, विवाह व स्वरोजगार हेतु 20-20 हजार सहायता राशि RTGS के माध्यम से प्रदान की गई, इस सम्बंध में श्रम पदाधिकारी श्री के. केरकेट्टा ने बताया की श्रम विभाग द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजना संचालित है, वर्तमान में विभाग द्वारा shramev jayate मोबाइल एप भी संचालित है जिसमें हितग्राही स्वयं एप डाउनलोड कर श्रमिक पंजीयन एवं विभागीय योजनाओं के आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular