Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedरायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री मुलायम सिंह यादव के निधन...

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री श्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश के धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव ‘नेता जी‘ के निधन का समाचार भारतीय  लोकतांत्रिक नींव के एक पत्थर के ढह जाने जैसा है। यूपी के मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने जनता की सेवा की, वे आजीवन साम्प्रदायिकता के खिलाफ खड़े रहे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री मुलायम सिंह यादव के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular