Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedकोरिया : आयुष्मान भारत जागरूकता ऑनलाईन प्रश्नोत्तरी में कक्षा 9वीं से...

कोरिया : आयुष्मान भारत जागरूकता ऑनलाईन प्रश्नोत्तरी में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में आयुष्मान भारत जागरूकता ऑनलाईन प्रश्नोत्तरी का आयोजन राज्य नोडल एजेंसी, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, डॉ. खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना रायपुर द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं  तक के छात्र-छात्राओं के लिए किया जा रहा है, वेबपोर्टल के माध्यम से छात्रों को वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर देने होंगे और सही जवाब देने वालों को ऑनलाईन सहभागिता प्रमाण पत्र उनके व्हाट्सएप नंबर पर उपलब्ध करा दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि जिले में स्कूली छात्र-छात्राओं के माध्यम से आम जनमानस तक योजना की जानकारी पहुंचाने के लिए आयुष्मान जागरूकता ऑनलाईन प्रश्नोत्तरी 2022 का आयोजन किया जा रहा है। प्रश्नोत्तरी में योजना से संबंधित सवाल छात्रों से किए जायेंगे, जिसका जवाब ऑनलाईन सही देने पर वेबपोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन ही तुरंत छात्रों को सहभागिता प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जायेगा, जिसकी शुरूआत 7 अक्टूबर से कर दी गई है। आयुष्मान जागरूकता ऑनलाईन प्रश्नोत्तरी 2022 में शामिल होने के लिए वेबसाइट का लिंक  http://dkbssy.cg.nic.in/snaquiz/   जारी कर दिया गया है, लिंक में जाकर ऑनलाईन प्रश्नोत्तरी में शामिल हो सकते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular