Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedनारायणपुर : अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के...

नारायणपुर : अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कर्मचारियों के सर्वे हेतु मापअप राउंड 17 अक्टूबर तक

जिले के शासकीय कार्यालयों में कार्यरत अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छुटे हुए अधिकारी-कर्मचारियों का नवीन पंजीयन करने हेतु मापअप राउंड के तहत् पोर्टल सर्वेक्षण के लिए 17 अक्टूबर तक खोला गया है, जिसके तहत् सरकारी कार्यालयों में कार्यरत समस्त शासकीय अधिकारी-कर्मचारी अपने अपने परिवार के सदस्यांे का आवश्यक रूप से पंजीयन दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे। पोर्टल के नवीन पंजीयन हेतु वेब पोर्टल सीजीक्यूडीसीडॉइन लॉगिन एवं मोबाईल एप सीजीक्यूडीसी पर उपलब्ध है, जिस पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी स्व्यं अपने परिवार के सदस्यों का पंजीयन करा सकत हैं। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री देवेश कुमार ध्रुव ने अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों को सर्वे का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular