Sunday, April 12, 2026
HomeUncategorizedउत्तर बस्तर कांकेर : जाति प्रमाण-पत्र बनाने चलाया जायेगा विशेष अभियान

उत्तर बस्तर कांकेर : जाति प्रमाण-पत्र बनाने चलाया जायेगा विशेष अभियान

जिले में निवासरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों एवं छूटे हुए लोगों का जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा। इसके लिए विशेष ग्रामसभा का आयोजन भी किया जायेगा, जिसमें ऐसे हितग्राही जिनका जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए दस्तावेज उपलब्ध नहीं है, उनका ग्रामसभा में अनुमोदन लिया जायेगा। सुराजी अभियान के नाम से संचालित इस विशेष अभियान में जाति प्रमाण पत्र केेे अलावा छूटे हुए व्यक्तियां का राशन कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के प्रकरण भी बनाये जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले में एक साल के भीतर अक्टूबर 2021 से सितम्बर 2022 तक 37 हजार 54 जाति प्रमाण पत्र ऑनलाईन जारी किये गये हैं, इनमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के 27 हजार 553 हितग्राहियों का तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 09 हजार 501 हितग्राहियों का स्थाई जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया है। कांकेर अनुविभाग अंतर्गत एक वर्ष में 12 हजार 64 जाति प्रमाण पत्र बनाये गये हैं, इनमें अनुसूचित जनजाति के 07 हजार 356, अनुसूचित जाति के 287 और अन्य पिछड़ा वर्ग 03 हजार 403 हितग्राहियो के जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया है। इस माह 1018 जाति प्रमाण पत्र बनाये गये हैं।
हैण्डपंप एवं नल-जल योजना की मरम्मत हेतु अभियान चलाने के निर्देश
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बिगड़े हैण्डपंपों एवं नल-जल योजना में पाईप सहित अन्य टूट-फूट की मरम्मत के लिए अभियान चलाने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को दिये हैं। ग्राम पंचायतों में प्रति सप्ताह आयोजित होने वाले ग्रामीण सचिवालय का भी नियमित रूप से आयोजन करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular