Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedकोण्डागांव: दिव्यांग, बुजुर्ग, उभयलिंगी समुदाय के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी

कोण्डागांव: दिव्यांग, बुजुर्ग, उभयलिंगी समुदाय के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी

समाज कल्याण विभाग द्वारा राज्य में दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों के पुनर्वास के लिए विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। उनकी आवश्यकता के अनुरूप आपातकालीन सेवाएं, संसाधन उपलब्ध कराने के लिए विभाग को आवश्यक परामर्श शिकायत और योजनाओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किये गये है। जिसके संबंध में उपसंचालक समाज कल्याण विभाग ललिता लकड़ा ने बताया कि राज्य शासन के निर्देश पर समाज कल्याण संचालनालय रायपुर के माध्यम से द्वारा दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक एवं उभयलिंगी समुदाय के उत्थान एवं उनकी समस्याओं एवं उनके निराकरण हेतु राज्यस्तरीय हेल्प लाईन नम्बर 155326 एवं टोल फ्री नम्बर 1800-233-8989 का संचालन 01 नवम्बर से प्रारंभ किया गया है। उपसंचालक द्वारा जिले के दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक एवं उभयलिंगी समुदाय के व्यक्ति हेल्पलाइन एवं टोल फ्री नम्बर के माध्यम से अपनी समस्याओं को दर्ज कराकर त्वरित समाधान प्राप्त करने हेतु  अपील की गयी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular