गर्भवती माताओं के पोषण हेतु डाइट चार्ट निर्माण के दिए निर्देश
जिला अस्पताल पहुंच सिकल सेल नियंत्रण कक्ष एवं हमर लैब का किया निरीक्षण
गुरुवार को आयुक्त जीएसटी एवं संचालक स्वास्थ्य सेवाएं तथा जिले के प्रभारी सचिव श्री भीम सिंह द्वारा केशकाल पहुंच कृषि उपज मंडी केशकाल एवं अडेंगा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान सर्वप्रथम वे केशकाल स्थित कृषि उपज मंडी पहुंचे। जहां उन्होंने मंडी में उपज विक्रय हेतु आए कृषकों से चर्चा करते हुए व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने उन्होंने बारदानों की स्थिति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए बारदानों की सुरक्षा एवं उनके रखरखाव की व्यवस्था करने को कहा। बारदानों के प्रयोग के दौरान नये पुराने बार दानों बराबर मात्रा में प्रयोग करने तथा खराब बारदानों की जांच के उपरांत ही इसका प्रयोग धान उपार्जन हेतु कने को कहा। उन्होंने स्वयं बारदानों की जांच करते हुए उनका वजन कराकर हर लॉट की गहन जांच कराने को कहा। इस दौरान किसानों द्वारा जैविक खाद के प्रयोग एवं उनके सकारात्मक परिणामों के संबंध में भी जानकारी देते हुए कहां की जैविक उर्वरकों के प्रयोग से उनकी भूमि की उर्वरता बढ़ी है।
इसके पश्चात वे अडेंगा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पहुंचे जहां उन्होंने केंद्र के प्रभारी डॉक्टर एवं स्टाफ के साथ चर्चा करते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने केन्द्र में टिटनेस एवं रेबीज के टीके ना होने पर इनकी अपूर्ति जल्द करने के निर्देश देते हुए केन्द्र की समस्याओं के संबंध में पूछा। गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले भोजन के डाइट चार्ट की जांच करते हुए उन्होने राज्य द्वारा दिये गये नवीन दिशा निर्देशों अनुसार डाइट चार्ट निर्माण कर उसे प्रदर्शित करने को कहा। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत केंद्र में राशन कार्ड द्वारा निःशुल्क उपचार के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रेमप्रकाश शर्मा, सीएमएचओ डॉ0 आरके सिंह, जिला नोडल स्वास्थ्य अमृतलाल, एसडीएम शंकरलाल सिन्हा, तहसीलदार आशुतोष शर्मा, विजय मिश्रा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
उन्होंने कोण्डागांव स्थित जिला अस्पताल पहुंच यहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने सिकलसेल नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर नोडल अधिकारी से जिले में सिकलसेल के नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान की जानकारी लेते हुए अस्पताल में आने वाले मरीजों की सुविधा हेतु अस्पताल के सामने ही बोर्ड लगाकर केंद्र की जानकारी देने को कहा। उन्होंने हमर लैब पहुंच यहां हो रहे 110 प्रकार की जांचों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने लैब में जांच के आंकड़ों का आकलन करते हुए मरीजों की जानकारी हेतु डेटाबेस को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने दवा वितरण केंद्र पहुंचकर डॉक्टरों से लिखी जाने वाली दवाइयों के साथ केंद्र की पंजियों की विस्तृत जांच की।
