Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedबलौदाबाजार: स्वास्थ्य केंद्रों में जारी है स्वास्थ्य मेला

बलौदाबाजार: स्वास्थ्य केंद्रों में जारी है स्वास्थ्य मेला

हो रहा है स्वास्थ्य परीक्षण,मिल रही है निःशुल्क दवाइयों का लाभ

कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत  माह नवंबर में जिले भर के उप स्वास्थ्य,केंद्र,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एवं वैलनेस केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता एवं स्वास्थ्य सेवा को बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर ने बताया कि, शासन के निर्देश अनुसार साल में दो बार इस वर्ष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाना है पूर्व में माह अप्रैल में विकासखंड मुख्यालयों पर बड़े स्तर पर इसका आयोजन किया गया था अभी माह नवंबर में जिले के उक्त केंद्रों में इसे आरंभ किया गया है। इस स्वास्थ्य मेले का आयोजन जन आरोग्य समिति द्वारा किया जा रहा है जिसमे ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति, आंगनबाड़ी पंचायत सदस्य भी सहयोग कर रहे हैं। मेले में ओपीडी सेवाओं के साथ-साथ गैर संचारी रोग संबंधित जांच जैसे बीपी शुगर का परीक्षण किया जा रहा है इसके अतिरिक्त टेलीमेडिसिन सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं । साथ ही नेत्र परीक्षण,हेल्थ आईडी कार्ड का निर्माण परिवार नियोजन परामर्श और योग भी बताया जा रहा है। साथ में आवश्यक दवाइयां निरूशुल्क वितरित की जा रही हैं। स्वास्थ्य मेले से आम जनता को अपने नजदीक के स्वास्थ्य केंद्रों में ही एक साथ आसानी से कई सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं तथा लोग इसका लाभ ले रहे हैं। सिमगा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम विश्रामपुर के स्वास्थ्य मेला में आये 70 वर्षीय रामू को शुगर एवं बीपी की समस्या है जिसकी जाँच और दवाई लेने वह आये । इसी प्रकार 60 वर्षीय शालिनी जो आँखों की जाँच करवाने आईं उन्होंने कहा कि, इस प्रकार के मेला से घर के पास ही स्वास्थ्य सुविधा मिल जाती है । दिव्यांग युवक दयानन्द के परिजन चिकित्सक द्वारा कृत्रिम अंग अनुशंसा प्रमाण पत्र के लिए मेले में आये जो उनको प्रदान किया गया। मरीजों ने कहा कि समय-समय पर यह आयोजन होते रहना चाहिए जिससे लोगों में सेहत के प्रति जागरूकता पैदा होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular