Monday, April 13, 2026
HomeUncategorizedजांजगीर-चांपा: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत बीमा की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2022...

जांजगीर-चांपा: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत बीमा की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2022 तक निर्धारित

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी मौसम 2022 में फसल बीमा कराने हेतु अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2022 निर्धारित किया गया है। जिस हेतु उप संचालक कृषि श्री एम.डी. मानकर द्वारा जिला जांजगीर-चांपा के अधिसूचित ग्राम के समस्त कृषकों के आग्रह है, कि निर्धारित अंतिम तिथि के पूर्व अधिक से अधिक संख्या में गेंहू सिंचित फसल के लिये अपने नजदीकी सी.एस.सी. सेन्टर / सम्बंधित बैंक में सम्पर्क कर फसल बीमा करा सकते है। साथ ही अधिक जानकारी के लिए अपने जिला एवं विकासखण्डो के कृषि विभाग में सम्पर्क कर सकते है।

उप संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी अनुसार इस वर्ष जिला के किसानों के फसल बीमा के लिये शासन द्वारा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड कंपनी अनुबंध किया गया है। बीमा की इकाई ग्राम स्तर निर्धारित की गई है। बीमा इकाई में अधिसूचित फसल का रकबा 10 हेक्टेयर या उससे अधिक होने पर उक्त फसल को संबंधित बीमा इकाई में अधिसूचित किया गया है। इस वर्ष जिले में ग्राम कटनई, पडरिया, तागा, पौना, खटोला, हरदी विशाल, कोरबी, बरपाली, पाली, बनाहिल, खिसोरा (बलौदा) बकसरा, कटघरी, बलौदा, तिलई, खैजा, हेडसपुर, बोरसी, लखुर्री, भिलाई, अमलीपाली, पकरिया (झू.). चारपारा, तिलई, औराईकला, जावलपुर, सांकर, चंगोरी को अधिसूचित किया गया है। जिले में रबी में मुख्य अधिसूचित फसल गेहूं सिंचित निर्धारित है। गेंहू सिंचित फसल के बीमा के लिये बीमित राशि 25000 प्रति हेक्टेर एवं बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत 375 रू. प्रति हेक्टेयर, कृषक अंश निर्धारित किया गया है।

अऋणी किसानों को बीमा आवरण में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित करने के लिये मैदानी स्तर पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ग्रामों में चौपाल, शिविर के माध्यम से सतत संपर्क कर प्रोत्साहित एवं योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्य कर रहें है, इस हेतु उप संचालक कृषि, अनुविभागीय कृषि अधिकारी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों द्वारा विकासखण्डों में सतत भ्रमण कर व्यक्तिगत रूप से समीक्षा कर अधिक से अधिक संख्या में अऋणी किसानों को बीमा का लाभ लेने हेतु समझाइश दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular