खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा नव गठित मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 05 खाद्य निरीक्षक पदस्थ किये गये है। कलेक्टर श्री पी एस ध्रुव ने आदेश जारी कर श्री संतोष आहिरे को अनुभाग मनेन्द्रगढ़ से जिला कार्यालय खाद्य शाखा के मुख्यालय संलग्न किया गया है। इसी प्रकार श्री संदानंद पैकरा को अनुभाग मनेन्द्रगढ़ तथा केल्हारी में जिला कार्यालय खाद्य शाखा, श्री दीपक कुमार प्रधान को अनुभाग खड़गवां तथा चिरमिरी में अनुविभागीय अधिकारी खड़गवां मुख्यालय एवं श्री भूपेन्द्र राज को अनुभाग भरतपुर में अनुविभागीय अधिकारी भरतपुर मुख्यालय में पदस्थापना दी गई है।
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : जिले में खाद्य निरीक्षकों की हुई नवीन पदस्थापना
RELATED ARTICLES
