Saturday, April 11, 2026
HomeUncategorizedअम्बिकापुर : पैरादान से गोठानों में 10 हजार क्विंटल से अधिक पैरा...

अम्बिकापुर : पैरादान से गोठानों में 10 हजार क्विंटल से अधिक पैरा संग्रहित

जिले के किसानों के द्वारा गोठानों में पशुओ के लिए चारे की व्यवस्था के लिये लगातार पैरादान किया जा रहा है। अब तक पैरादान से 273 गोठानों में 10 हजार 797 क्विंटल पैरा संग्रहित किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बिकापुर विकासखण्ड के 43 गोठान में 914 क्विंटल, लखनपुर के 42 गोठान में 1810 क्विंटल, सीतापुर के 29 गोठान में 2567 क्विंटल, बतौली के 28 गोठान में 2109 क्विंटल, उदयपुर के 41 गोठान में 1388 क्विंटल,लुण्ड्रा के 25 गोठान में 1152 क्विंटल तथा  मैनपाट के 29 गोठान में 859 क्विंटल पैरा संग्रहित किया गया है।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वच्छ पर्यावरण के लिए किसानों से पराली न जलाने तथा गोठानों में पशुओं के लिये चारे की व्यवस्था हेतु पैरादान करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular